Rahul Vaidya Slams Abhijeet Bhattacharya: कुछ दिनों पहले नेशनल टीवी पर 2 बड़े बॉलीवुड सिंगर्स आपस में भीड़ गए थे। ये विवाद इतना बढ़ा कि न सिर्फ लोगों ने अपनी राय दी बल्कि सिंगर्स भी इस मामले के कूद पड़े थे। दरअसल, एक रियलिटी शो में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने सिंगर्स के शादियों में पैसा लेकर गाना गाने पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘किसी ने भी पैसा दिया और शादी में गाने लगे उसमें औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है मैं बोल सकता हूं मैं नहीं गाऊंगा।’
अभिजीत भट्टाचार्य की टिप्पणी पर मचा बवाल
उन्होंने कहा था कि 1 करोड़ के लिए गाना और 1 करोड़ ठुकराना, दोनों में बहुत फर्क है।’ हालांकि, उनकी इस बात पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने तुरंत रिएक्शन देते हुए कहा था कि ‘कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता।’ बस इसके बाद तो सोशल मीडिया पर अभिजीत भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे। लोगों ने अभिजीत की पुरानी से पुरानी क्लिप्स ढूंढ निकाली जिसमें वो खुद शादियों में परफॉर्म कर रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी।
राहुल वैद्य ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, अब सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अभिजीत की इस स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि शादी एक खुशी का मौका होती है। ये हर कपल का स्पेशल डे होता है और अगर उनके गाना गाने से किसी की खुशी बढ़ सकती है तो उसमें क्या बुराई है? मुझे नहीं लगता कि शादियों में गाना गाने में कोई बुराई है। पता नहीं क्यों कुछ लोगों के लिए शादियों में गाना ईगो इशू हो जाता है? मेरे लिए तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।’
यह भी पढ़ें: एडल्ट स्टार को आया कार्डिएक अरेस्ट, कोमा में गईं; अब कैसी है 25 साल की Emily Willis की हालत?
शादी में गाने से कम होती है इज्जत ?
इतना ही नहीं राहुल ने तो ये भी कहा है कि उन्हें शादियों में गाना पसंद है। आज जो वो आलीशान जिंदगी जी रहे हैं वो उसी की देन है। सिंगर ने कहा कि वो अभिजीत की उनके टैलेंट की वजह से इजात करते हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं लेकिन इस मामले में उनके विचार सिंगर से मेल नहीं खाते। अब राहुल वैद्य का ये बयान सुर्खियों में छा गया है। जल्द ही बाकी सिंगर्स भी इस पर टिप्पणी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines