Rahul Vaidya ने Virat Kohli से फिर लिया पंगा, एल्गोरिदम वाली बात का उड़ाया मजाक

सिंगर राहुल वैद्य ने एक बार फिर क्रिकेटर विराट कोहली पर निशाना साधा है। राहुल ने विराट के इंस्टाग्राम एल्गोरिदम वाली बात पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा है राहुल ने, चलिए आपको बताते हैं।

Rahul Vaidya Angry on Virat Kohli

Rahul Vaidya Angry on Virat Kohli

सोशल मीडिया पर एक बार फिर सेलिब्रिटी वॉर छिड़ गई है और इस बार फ्रंट पर हैं सिंगर राहुल वैद्य और क्रिकेटर विराट कोहली। राहुल वैद्य ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में राहुल, विराट के हालिया बयान का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसमें कोहली ने इंस्टाग्राम एल्गोरिदम को लेकर अपनी सफाई दी थी।

राहुल वैद्य ने विराट पर बोला हमला

दरअसल कुछ समय पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की इंस्टा पोस्ट लाइक की थी, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ। बाद में विराट ने कहा कि ये उनके द्वारा नहीं बल्कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से हुआ था। इसी बात को लेकर राहुल वैद्य ने एक मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वो किसी की फोटो लाइक कर दें, तो इसका दोष इंस्टाग्राम पर ही डाला जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

राहुल ने विराट का उड़ाया मजाक 

वीडियो में राहुल ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, ‘अगर मेरी तरफ से किसी की भी फोटो लाइक हो जाए तो प्लीज मुझे दोष मत दीजिए। ये सब एल्गोरिदम का खेल है।’ इसके बाद उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक किया है, तो शायद वो भी इंस्टाग्राम का ही फैसला रहा होगा, कोहली का नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘शायद इंस्टा ने कोहली से कहा हो – चलो मैं राहुल को तुम्हारी तरफ से ब्लॉक कर देता हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

कोहली के फैंस को भी लपेटा

राहुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कोहली के फैंस पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि कोहली के फैंस उनसे भी बड़े जोकर हैं। दरअसल, राहुल का कहना है कि उन्हें सिर्फ ट्रोल ही नहीं किया गया, बल्कि उनके परिवार को भी गालियां दी गईं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझसे नाराज हैं तो मुझे बोलिए, लेकिन मेरी पत्नी और बहन को गालियां देना कहां की इंसानियत है?’ इसी के साथ उन्होंने अपने बयान में लिखा – ‘2 कौड़ी के जोकर हैं विराट के फैंस।’

इस पूरे घटनाक्रम में राहुल वैद्य के कुछ समर्थकों ने उनके साहस की सराहना की, तो वहीं विराट के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं ने इस विवाद को और भड़का दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ