News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Met Gala 2025 फैशन की दुनिया का सबसे चर्चित और चमक-धमक से भरा इवेंट है, जो इस साल सोमवार 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हो रहा है। इसमें बॉलीवुड से लेकर कई और मशहूर सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। ये इवेंट सिर्फ फैशन का जश्न नहीं है, बल्कि यह कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए फंड जुटाने के मकसद से भी होता है।
मेट गाला अमेरिका में 5 मई को ET से शाम 6 बजे से शुरू हो गया है,और रेड कारपेट का लाइव कवरेज 4:30 बजे ET से शुरू हो गया है। भारत में रेड कारपेट का कवरेज 6 मई की सुबह IST से 3:30 बजे से देखा जा सकेगा। भारतीय दर्शक इसे Vogue के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा Vogue के बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। इस लाइव शो की मेजबानी टेयाना टेलर, ला ला एंथनी और ईगो न्वोडिम करेंगी।
Met Gala के इस साल का थीम Superfine: Tailoring Black Style है। यह थीम मोनिका एल. मिलर की किताब ‘Slaves to Fashion’ से लिया गया है। इस बार का ड्रेस कोड है ‘Tailored for You’, जिसका मतलब है कि हर कोई ऐसा पहनावा चुने जो उनके लिए खास और स्टाइलिश हो। इसमें खास ध्यान मेंसवियर यानी पुरुषों के फैशन पर रहेगा।
इस साल मेट गाला भारत के फैन्स के लिए और भी खास होने वाला है, क्योंकि शाहरुख खान पहली बार इस इवेंट में शिरकत करने जा रहे हैं। वे फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनके लुक का इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी पहली बार मेट गाला में शामिल होंगे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में पाँचवीं बार हिस्सा लेंगी।
इसके अलावा इस बार केंडल जेनर,जेंडाया, निकोल किडमैन, सबरीना कारपेंटर और जोई सल्डाना जैसे कई बड़े सितारों के आने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।