Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. दूसरे दिन पुलकित सम्राट की फिल्म ने वीर दास की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘राहु-केतु’ ने ज्यादा कमाई की. इसके साथ ही प्रभास की ‘द राजा साहब’ को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है. चलिए आपको ‘राहु-केतु’, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘द राजा साहब’ के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.73% रही. फिल्म ने भारत में अब तक 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म में वीर दास के साथ मिथिला पालकर और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘रांझणा’ के डायरेक्टर पर एरोस ने ठोका 84 करोड़ का दावा, धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से जुड़ा है मामला
‘राहु-केतु’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर ‘राहु-केतु’ ने दूसरे दिन ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ का बिजनेस किया है. भारत में फिल्म ने दो दिनों में 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 3.1 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ-साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, अमित सियाल और पीयूष मिश्रा लीड रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म, जिसने 6 फिल्मों को नचाया, मेकर्स के लिए निकला घाटे का सौदा, हुए बर्बाद!
‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
प्रभास की ‘द राजा साहब’ की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 136.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 193 करोड़ कमा लिए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 200 के पार पहुंच सकता है. फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल और संजय दत्त लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines