Jeh के बाद Raha ने पैप्स को देख बनाया मुंह, वीडियो देख यूजर्स बोले- कैमरा देखते ही...

Raha Kapoor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो आलिया और रणबीर की लाडली का है। इस वीडियो में राहा, जेह को कॉपी करती नजर आ रही है। जी हां, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Raha Kapoor

Raha Kapoor

विज्ञापन

Raha Kapoor: बी-टाउन के स्टारकिड्स चर्चा में ना ऐसा तो नहीं हो सकता। फिर चाहे वो करीना कपूर के शहजादे हों या फिर आलिया और रणबीर की लाडली। जी हां, तैमूर और जेह ही नहीं बल्कि राहा कपूर भी खूब चर्चा में रहती हैं। जहां जेह अक्सर पैप्स को देख क्यूट हरकतें करते नजर आते हैं, अब ऐसा लगता है कि राहा भी पैप्स के कैमरे को देख बोर हो चुकी है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि यूजर्स का कहना है। जी हां, सामने आया वीडियो देख तो लोग यही कह रहे हैं।

पैप्स को देख राहा ने बनाया मुंह

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर राहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अयान के साथ नजर आ रही है, लेकिन वीडियो में राहा का रिएक्शन यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। जी हां, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान जाने के लिए पीछे मुड़ते हैं, तो राहा का रिएक्शन एक ही सेकंड में बदल जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे पैप्स का वहां होना राहा को बिल्कुल नहीं भाया। साथ ही वीडियो में अयान अपने हाथ से रिएक्ट करते हैं कि ये क्या है और कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राहा, जेह को फॉलो कर रही है। दूसरे ने लिखा कि राहा हमेशा चिड़चिड़ी क्यों रहती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि तैमूर, गोला और अब राहा। एक और यूजर ने लिखा कि राहा हमेशा ऐसा मुंह क्यों बनाती है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

Raha Kapoor

Raha Kapoor

विज्ञापन

जेह के कई वीडियो हुए वायरल

बता दें कि सिर्फ राहा कपूर ही नहीं बल्कि जेह भी पैप्स को देखकर अक्सर मुंह बनाते नजर आते हैं। हाल ही में जेह के भी कई वीडियो सामने आए थे, जिन्हे देखकर यूजर्स हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ