Raghav-Parineeti Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अपनी शादी के लिए कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है। 23 सितंबर से कपल की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी और 24 को परी और राघव शादी के बंधन में बंधेंगे।
कपल की शादी को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है और हर एक चीज पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही फैंस को भी अब कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि राघव-परिणीति कितने पढ़े-लिखे हैं और उनके परिवार में कौन-कौन है। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Ashutosh Gowarikar की ‘Shankar’ का पोस्टर रिलीज, थीम हिंदू धर्म के प्रचारक आदि ‘शंकराचार्य’
परिणीति चोपड़ा
पहले बात होने वाली दुल्हन की कर लेते हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अंबाला से की है। इसके बाद वो इंग्लैंड गईं और वहां जाकर उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स डिग्री हासिल की है। वहीं, अगर एक्ट्रेस के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा एक बिजनेसमैन है। पवन चोपड़ा अंवाला कैंट में आर्मी के लिए सप्लाई के काम से जुड़े हैं।
परिणीति चोपड़ा की फैमिली
इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की मां की बात करें तो उनकी मां रीना चोपड़ा एक एनआरआई है और वो केन्या से है। परी की मां वैसे तो हाउसवाइफ है, लेकिन वो एक प्रोफेशनल पेंटर भी है। एक्ट्रेस के दो भाई है, जिनके नाम सहज और शिवांग चोपड़ा है।
राघव चड्ढा
वहीं, अब होने वाले दूल्हे यानी राघव चड्ढा की बात करें तो राघव चड्ढा ने स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से की है। इसके बाद राघव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया और साथ ही उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पढ़ाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की है।
राघव चड्ढा का परिवार
साथ ही राघव के पेरेंट्स की बात करें तो सुनील और अल्का चड्ढा राघव के माता-पिता है। सुनील एक बिजनेसमैन हैं और म अल्का एक होममेकर है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines