Ashutosh Gowarikar की 'Shankar' का पोस्टर रिलीज, थीम हिंदू धर्म के प्रचारक आदि 'शंकराचार्य'
Edited By Nancy Tomar

Shankar Poster Out
Edited By Nancy Tomar

Shankar Poster Out
Shankar Poster Out: फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शंकर’ को पोस्टर जारी कर दिया है।
आशुतोष गोवारिकर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी आने वाली फिल्म के पोस्टर का साझा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अब फैंस को भी आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
आशुतोष गोवारिकर ने अपकमिंग फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि आचार्य शंकर सांस्कृतिक, एकता, न्यास के सहयोग से एक सिनेमाई प्रस्तुति- शंकर के माध्यम से आदि शंकराचार्य के जीवन और ज्ञान को उजागर करने का अवसर पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। @एकात्मधाम। फिल्ममेकर के पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग फिल्म ‘शंकर’ शंकराचार्य की जिंदगी पर आधारित होगी। इस फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि पोस्टर में आदि शंकराचार्य नजर आ रहे हैं और इसमें उनके पीछे आसमान में दुष्ट शक्तियां नजर आ रही हैं, जो उन पर प्रहार करने की कोशिश में हैं।
I am deeply honoured to have the opportunity, to illuminate the Life and Wisdom of Adi Shankaracharya, 🙇 through a cinematic rendition – SHANKAR, in collaboration with Acharya Shankar Sanskritik Ekta Nyas and @EkatmaDham@agppl #sunitagowariker#Shankar #AdiShankaracharya pic.twitter.com/GtvibzFdEV
— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) September 22, 2023
बता दें कि फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पिछली फिल्म ‘पानीपत’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं किया और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त अहम रोल निभाते नजर आएं थे। हालांकि आशुतोष गोवारिकर को लगान और जोधा अकबर जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अब उनकी अगली फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है और फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, अगर ‘शंकराचार्य’ की बात करें तो उन्हें भगवान शिव का अंशावतार माना जाता है। ‘शंकराचार्य’ ने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में लगाया। अब फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग फिल्म उन्हीं पर आधारित होगी, तो फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या कमाल कर पाती है?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: