Raghav Juyal: हर इंसान की अपनी एक अलग लाइफ होती है। सबका अपना स्ट्रगल होता है और हर कोई अपने तरीके से मेहनत करता है। बॉलीवुड के भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपना नाम कमाने के लिए दिन-रात एक किया है। फिर चाहे वो शाहिद कपूर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत ही क्यों ना हो? जी हां, बी टाउन के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई और फेमस हो गए। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘किल’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसकी वजह से वो फिर से चर्चा में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये स्टार…
फेमस एक्टर और डांसर
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फेमस एक्टर और डांसर राघव जुयाल की। जी हां, वही राघव जुयाल जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी और अब वो स्टार बन चुके हैं। राघव जुयाल ने अपना सफर एक डांस रियलिटी शो से शुरू किया था। जी हां, अपने काम से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई और वो एक फेमस स्टार बनकर दुनिया के सामने आए। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अब वो शो होस्ट करके स्टार बन चुके हैं।
डांसर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे राघव
ये तो सभी जानते हैं कि राघव जुयाल डांसर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। हालांकि, अब वह एक फेमस होस्ट, अभिनेता और स्लो-मोशन किंग हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैं बैक डांसर बनने आया था और ये सब कुछ बोनस चल रहा है। मैं वहां (स्टूडियो में) रहता था, लेकिन मैंने कभी भी अपने संघर्षों से कोई शिकायत नहीं की, क्योंकि वह मेरे लिए जन्नत था क्योंकि मुझे पूरी रात प्रैक्टिस करनी होती थी, क्योंकि वहां कोई रोक-टोक नहीं थी।
25 लोगों के साथ शेयर किया कमरा
इस दौरान राघव ने खुलासा किया कि एक टाइम ऐसा भी था जब वो अपने कमरे को 25 लोगों के साथ शेयर किया करते थे। जी हां, राघव ने बताया कि एक टाइम ऐसा भी था जब मैं एक वड़ा पाव में पूरा दिन चलता था। उस टाइम हम एक कमरे में 25 लोगों के साथ रहते थे। हम हमारे पास अलमारी नहीं थी, लेकिन हमारे पास एक खराब फ्रिज था। इसलिए हम अपने अंडरवियर को भी अपने फ्रिज में रखते थे, लेकिन मैंने इसे कभी भी बुरे दौर के रूप में नहीं देखा और मैं हमेशा मजे करता था।
डांस रियलिटी शो डांस प्लस को किया होस्ट
बता दें कि राघव जुयाल ने डांस इंडिया डांस 3 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी और उनका ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उस टाइम राघव शो के सबसे फेमस प्रतियोगियों में से एक बने थे और शो के दूसरे रनर-अप बनकर सामने आए। इसके बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो डांस प्लस को होस्ट किया और अपने मजेदार अंदाज से होस्टिंग को एक नई परिभाषा दी और स्टार बन गए।
किसी का भाई किसी की जान से जीता दिल
इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और फिल्म सोनाली केबल से अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने अगली फिल्म एबीसीडी 2 में काम किया और फिर अगली हिट स्ट्रीट डांसर 3डी थी। फिर उन्होंने सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में अभिनय किया।
एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
इस फिल्म में उन्होंने सलमान के छोटे भाई इश्क का किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में अभिनेता के अभिनय को काफी सराहा गया। बता दें कि राघव जुयाल अब कथित तौर पर प्रति फिल्म 1.2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव, करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर फायरिंग केस में पुलिस ने भाईजान से किए 150 सवाल, Salim Khan से इसलिए नहीं हुई पूछताछ?
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines