Salman Khan के घर फायरिंग केस में पुलिस ने भाईजान से किए 150 सवाल, Salim Khan से इसलिए नहीं हुई पूछताछ?

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग केस में पुलिस ने भाईजान से भी पूछताछ की है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने सलमान खान के पिता से कोई सवाल नहीं किया है। इस मामले में पुलिस बेहद गहनता से जांच कर रही है।

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग केस में अब एक और अपडेट सामने आया है। जी हां, सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है और इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान से भी पूछताछ की है। इस दौरान सलमान खान ने चार घंटे तक पुलिस के सवालों का जवाब दिया है।

विज्ञापन

सलमान खान से पुलिस ने किए सवाल

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले में सलमान खान से पूछताछ की है। इस दौरान पुलिस ने भाईजान से एक-दो नहीं बल्कि 150 सवाल पूछे। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपराध शाखा की चार सदस्यीय टीम ने 4 जून, 2024 को दोपहर में खान आवास का दौरा किया। इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने चार घंटे तक सलमान के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भाईजान ने की मुंबई पुलिस की खूब तारीफ

पूछताछ के दौरान, सलमान ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस की खूब तारीफ भी की। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में ये भी आया है कि गोलीबारी से एक रात पहले उनके घर पर एक पार्टी थी। उन्होंने बताया कि वह गोलियों की आवाज सुनकर जाग गए थे। सलमान के अलावा उनके भाई अरबाज खान से भी पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। कथित तौर पर उनका 4 पेज लंबा बयान दो घंटे में दर्ज किया गया है। अरबाज से भी करीब 150 सवाल पूछे गए, जिस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि जब फायरिंग की घटना हुई तो वह घर पर नहीं थे और वह उनके जुहू स्थित आवास पर थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलीम खान से नहीं हुई पूछताछ

बता दें कि जब क्राइम ब्रांच की टीम बयान दर्ज करने के लिए सलमान खान के घर गई, तो उस दौरान उनके पिता सलीम खान भी आवास पर थे। हालांकि, उनकी ‘उम्र’ को देखते हुए अधिकारियों ने उनसे पूछताछ नहीं की। पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि क्राइम ब्रांच जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई को अपनी हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन

14 अप्रैल की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई थी गोलीबारी

बता दें कि इस साल 14 अप्रैल की सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई गई थी। फायरिंग के कुछ घंटे बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। बताते चलें कि इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी। जैसे ही ये मामला सामने आया तो पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और इस केस में अब तक मुंबई पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा का बढ़ाया गया। एक्टर के घर के बाहर भी पुलिस के जवान तैनात नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ