हाथी-घोड़े, या फिर महंगी गाड़ी नहीं ऐसे बारात लेकर Parineeti Chopra को लेने जाएंगे Raghav Chadha! यूनिक है एंट्री का प्लान

Raghav Chadha Parineeti Chopra

Image Credit: Google

विज्ञापन

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Entry Plan: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस कपल को फंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इनकी क्यूट केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जबसे इनके अफेयर के चर्चे उड़े हैं फैंस तभी से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग डेट भी सामने आ चुकी है। 24 सितंबर को ये दोनों उदयपुर में शादी रचाएंगे। वहीं, अब उनकी शादी से जुड़ी एक इंटरेस्टिंग खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: फैंसी जूते छोड़ चप्पल में दिखे Vijay Sethupathi, Jawan की सक्सेस पार्टी में फैंस का दिल छू गई साउथ स्टार की सादगी

Advertisment

शादी का वेन्यू में होगी राघव की हटके एंट्री

पहले शादी की डेट, फिर शादी का वेन्यू और अब कार्ड वायरल होने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें, फैंस काफी एक्साइटेड हैं वो जल्द से जल्द उनकी शादी की फोटोज देखना चाहते हैं और उससे पहले सारी डिटेल्स भी जानने के लिए बेताब हैं। ऐसे में इस कपल की शादी में एंट्री कैसे होगी इससे भी पर्दा उठ गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि राघव चड्ढा अपनी फिल्मी दुल्हनिया को लेने किसी हाथी, घोड़े, या फिर महंगी गाड़ी में आएंगे तो आपका अंदाजा एक दम गलत है।

खास अंदाज में अपनी दुल्हन को लेने जाएंगे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी को लेने एक खास अंदाजा में आने वाले हैं। घोडा, गाडी छोड़ राघव शाही बोट से अपनी होने वाली वाइफ परिणीति चोपड़ा को लेकर जाएंगे। ऐसा नजारा आज तक आपने किसी भी शादी में नहीं देखा होगा। ये आईडिया वाकई सबसे हटके है। इस शाही एंट्री की खबर ने फैंस के दिलों में और भी हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव बारात लेकर होटल लेक प्लेस से जाएंगे और फिर उनकी बारात लीला होटल पैलेस पहुंचेगी।

विज्ञापन

फैंस भी रह जाएंगे हैरान

परी और राघव की शादी के लिए रॉयल गंगौर बोट को चुना गया है। ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए फैंस अब बेसब होकर इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बात अगर शादी के कार्ड की करें तो 23 सितंबर से इनकी शादी के फंक्शन शुरू होंगे। सबसे पहले परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। जिसके बाद बारात आएगी फिर दोनों की जयमाला और आखिर में फेरे होंगे। अब फैंस ये सभी डिटेल्स जानकर शादी देखने के लिए आंखें मूंदकर इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ