Raftaar और Khushi Dubey का Bigg Boss 19 में एंट्री पर खुलासा, फैंस का निराश होना 'कन्फर्म'

Bigg Boss 19: रफ्तार और खुशी दुबे ने ‘बिग बॉस 19’ के लिए कन्फर्म होने की अफवाहों पर बयान दिया है। इन दोनों ने अब दुनिया को सच बता दिया है, जो फैंस को मायूस कर सकता है।

Raftaar Khushi Dubey Bigg Boss 19

रफ्तार और खुशी दुबे ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की प्रीमियर डेट तो सामने आ गई है, लेकिन अभी तक सेट बनकर तैयार नहीं हुआ। साथ ही कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। हर दिन मेकर्स किसी न किसी सेलिब्रिटी के साथ मीटिंग करके कास्टिंग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। खैर, ये सब तो आखिरी दिन तक यूं ही चलता रहेगा। अब रैपर रफ्तार और एक्ट्रेस खुशी दुबे की कास्टिंग पर खुलासा हुआ है। इन दोनों सेलेब्स ने खुद रिवील किया है कि इनकी शो में एंट्री होगी या नहीं?

रफ्तार ने ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री से किया इंकार

‘द ट्रेटर्स’ फेम रैपर रफ्तार ने अब खुद ही रिवील कर दिया है कि वो इस शो में शामिल नहीं होंगे। काफी समय से ये रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि रफ्तार को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स में शो के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट भी बताया जा रहा है। अब इन सब अफवाहों के बीच रैपर ने खुद ही चुप्पी तोड़ दी है। रफ्तार ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इन रूमर्स को गलत साबित कर दिया है। रफ्तार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है।

Advertisment

रैपर ने तोड़ा फैंस का दिल

इस फोटो के साथ रफ्तार ने लिखा है, ‘रफ्तार बिग बॉस 19 में? नहीं।’ यानी उन्होंने फैंस को क्लियर कर दिया है कि वो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अलावा एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भी एक इंटरव्यू में शो में शामिल होने की खबरों पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनकी ‘बिग बॉस’ करने की जो खबरें आ रही हैं, वो कितनी सच हैं? खुशी मुखर्जी ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने टीम से बात की है। मैंने उनके साथ डिस्कशन किया है, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं कि मैं कन्फर्म हो चुकी हूं।’

खुशी मुखर्जी ने रूमर्स की बताई सच्चाई

खुशी मुखर्जी ने कहा, ‘ये भी लिखा जा रहा है कि मैंने कन्फर्म किया है कि मैं शो के लिए अप्रोच हुई हूं। लेकिन मैं कन्फर्म नहीं हुई हूं। अभी भी बातचीत चल रही है।’ इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो क्या वो ये शो करेंगी? तो इसके जवाब में खुशी ने कहा कि उन्हें इस पर अभी कोई आईडिया नहीं है। अब एक्ट्रेस ने शो करने से मना तो नहीं किया, लेकिन ये जरूर बता दिया है कि उन्हें लेकर फैल रही खबरें झूठी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ