Radhikaa Sarathkumar Talk About Virat Kohli: इस वक्त बॉलीवुड सेलेब्स IIFA 2024 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साउथ एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार भी इस मौके पर इस अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि पहली बार जब वो विराट कोहली से मिलीं तो उस वक्त उनका एक्सपीरियंस कैसा था?
ANI से बातचीत के दौरान साउथ एक्ट्रेस ने बताया कि वो सितंबर महीने की शुरुआत में लंदन से चेन्नई के लिए ट्रैवल कर रही थीं। फ्लाइट में उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर को देखकर उन्हें पहले लगा था कि ये कोई उनका हमशक्ल है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था।
कैसी थी विराट कोहली से पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने ANI से बातचीत में विराट कोहली से मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘पहले मुझे लगा था कि ये विराट कोहली का कोई हमशक्ल है। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था कि वो चेन्नई के लिए उड़ान भर रहे हैं। इसलिए मैंने उनसे पूछा कि मुझे यकीन है कि मैं विराट कोहली से बात कर रही हूं, है न? इसके बाद क्रिकेटर ने इसकी पुष्टि की।’
यह भी पढ़ें: इन हसीनाओं ने प्यार को बार-बार दिया मौका, पहली ही नहीं टूटी दूसरी भी शादी, फिर तीसरी बार बसा लिया घर
तीन दिन के लिए आयोजित हुआ IIFA
विराट कोहली से मैंने पूछा, ‘आप चेन्नई क्यों जा रहे हो?’ उन्होंने बताया कि उनका टेस्ट मैच था, फिर मैंने उनसे कहा, ‘हम सभी आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम वास्तव में आपसे प्यार करते हैं।’ बता दें कि एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार इस वक्त इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में शामिल होने पहुंची। ये अवॉर्ड्स 27 सितंबर से 29 सितंबर तक अरब शहर में हो रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड से साउथ स्टार्स तक सेलेब्स पहुंचे।
तीसरे दिन ये स्टार्स लगाएंगे चार चांद
IIFA 2024 के तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन यानी आज शाहरुख खान और विक्की कौशल जैसे तमाम स्टार्स हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इसके अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री के सितारे भी पहुंचेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस बार लंबे समय के बाद वेटरन एक्ट्रेस रेखा भी IIFA के मंच पर रंग जमाती हुई दिखाई देंगी। उनके अलावा जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, कृति सेनन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स आज रात अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध देंगे। वहीं आखिरी दिन यानी रविवार को शंकर-एहसान-लॉय, शिल्पा राव और हनी सिंह अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
संबंधित खबरें
'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
27 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines