हर संडे क्या खाती हैं अंबानी खानदान की छोटी बहू Radhika Merchant? खास वीडियो में हुआ खुलासा

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी जश्न से एक स्पेशल वीडियो सामने आया है। इसमें राधिका रिवील कर रही हैं कि वो हर संडे क्या खाना पसंद करती हैं। साथ ही अनंत, राधिका और श्लोका के बर्ताव ने फैंस के दिल जीत लिए हैं।

Radhika Merchant Viral Video

Radhika Merchant Viral Video

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ अंबानी परिवार की तारीफें हो रही हैं। अब वो जिस तरह से अपने फंक्शन में मेहमाननवाजी कर रहे हैं उसकी कायल तो पूरी दुनिया है। वहीं, अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राधिका ने खुद रिवील किया है कि वो हर संडे क्या खाती हैं।

विज्ञापन

हर हफ्ते क्या खाती हैं राधिका मर्चेंट?

अब अंबानी खानदान की बहू कुछ आम तो नहीं खाती होंगी। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि राधिका को खाने में क्या पसंद है। तो चलिए आपको बता ही देते हैं राधिका का फेवरेट फूड क्या है जो वो हर हफ्ते खाती हैं? और ये बात अब उन्होंने खुद रिवील की है। दरअसल, अनंत अंबानी की पत्नी बनीं राधिका को Mysore Cafe का खाना बेहद पसंद है। ये कैफे साउथ इंडियन डिशेस के लिए जाना जाता है। बता दें, अनंत और राधिका की शादी के जश्न में एक स्टाल Mysore Cafe का भी था।

विज्ञापन

अनंत-राधिका, श्लोका का वीडियो वायरल

अब लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि Mysore Cafe की ओनर अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन्स में पहुंची हैं। श्रीमती Shanteri Nayak को देखकर अंबानी परिवार एक साथ आ जाता है और अपनी एक्साइटमेंट दिखाता है। अनंत और उनकी भाभी श्लोका खुशी से फूला नहीं समा रहे हैं। अनंत पहले सबको बताते हैं कि ये लेडी Mysore Cafe की मालिक हैं और वो फिर तुरंत अपनी वाइफ को बुलाते हैं ताकि वो भी उनसे मुलाकात कर सकें।

विज्ञापन

पैर छूकर अनंत ने किया आदर

इसके बाद राधिका इस बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ती हैं और अपने सिर झुकाकर उन्हें सम्मान देती हैं और कहती हैं कि वो हर हफ्ते उनके यहां का खाना खाती हैं। अनंत भी उन्हें शुक्रिया कहते हैं। साथ ही अनंत अंबानी और श्लोका मेहता जिस तरह से इस बुजुर्ग महिला को सम्मान दे रहे हैं और उनके पांव छू रहे रहे हैं वो देखकर इस फैमिली के लिए लोगों की रेस्पेक्ट और भी बढ़ गई है। वीडियो में Mysore Cafe की मालकिन को देखकर सभी ने जैसे रिएक्ट किया है वो बेहद पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ