Radhika Merchant-Anant Ambani 1st Wedding Anniversary: मशहूर बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल पूरा हो गया है। ये कपल पिछले साल 2024 में आज ही के दिन सात-फेरों में बंधा था। ये न सिर्फ देश की सबसे बड़ी शादी रही बल्कि सबसे लंबे वक्त तक भी चली। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी से जुड़े हर फंक्शन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया था जिसमें बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्स तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस ग्रैंड फंक्शन में चार चांद लगा दिए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को आज एक साल पूरा हो चुका है। हम आपको उन 5 मौकों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
अपनी धरोहर से दुनिया को कराया रूबरू
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन करीब 6 महीने तक चले थे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने सबसे पहले बेटे की ‘मामेरू’ रस्म की थी। बता दें कि ये एक गुजराती ट्रेडिशन है, जिसमें दुल्हन का मामा गिफ्ट्स और मिठाई लेकर होने वाले दूल्हे से मिलने जाता है। अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन में ‘मामेरू’ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था।
जामनगर में हुआ था भव्य समारोह
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले अंबानी फैमिली ने जामनगर में एक भव्य समारोह रखा था। इस फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने शिरकत की थी। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।
यह भी पढ़ें: Video: रॉयलटी और रीति-रिवाजों का मेल थी अनंत-राधिका की शादी, ऐसे बनी ‘द ग्रेट इंडियन वेडिंग’
क्रूज पर रखा था प्री-वेडिंग फंक्शन
अंबानी फैमिली का फंक्शन यहीं तक सीमित नहीं रहा था। अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन भी काफी यादगार रहा था, जिसे इटली से फ्रांस तक एक क्रूज पर रखा गया था। इस फंक्शन को 28 से 30 मई तक आयोजित किया गया था, जिसमें वेस्टर्न कल्चर को दिखाया गया था।
इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ने खींचा था ध्यान
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी लाइमलाइट लूटने से पीछे नहीं रहे थे। पॉप सिंगर जस्टिन बीबर, रिहाना, नाइजीरिया रैपर रेमा, किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लो कार्दशियन और जॉन सीना ने अपनी एंट्री से फंक्शन में चार चांद लगा दिए थे।
रिहाना और जाह्नवी कपूर की जुगलबंदी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जब सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया था उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में रिहाना और जाह्नवी कपूर की जुगलबंदी देखने को मिली थी, जब एक्ट्रेस ने सिंगर को ‘झिंगाट’ गाने पर डांस सिखाया था। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था और इसका किस्सा जाह्नवी ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर भी सुनाया था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines