Radhika Madan: राधिका मदान ने अपने करियर को लेकर एक से बढ़कर एक दिलचस्प खुलासे किए हैं। आज फराह खान के शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में फराह खान के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आई हैं। उन्होंने बातो-बातों में अपनी ही पोल खोल दी। पहले ऑडिशन में दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक्स लेकर जाने से लेकर, स्टारकिड को रिप्लेस करने तक, राधिका मदान ने इस शो में कई ऐसी बातें बताई हैं कि फैंस भी हैरान रह जाएंगे। अब राधिका ने अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसके कारण वो स्टार बनी थीं।
राधिका मदान से चिढ़ गए थे ‘अंग्रेजी मीडियम’ के डायरेक्टर
आपको बता दें, वैसे तो राधिका की पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ थी, लेकिन उससे पहले उनकी दूसरी फिल्म ‘पटाखा ‘ रिलीज हो गई थी। हालांकि, उन्हें बड़ा ब्रेक ‘अंग्रेजी मीडियम’ से मिला था। इस फिल्म की एक ऐसी कहानी है, जो अब राधिका मदान ने फराह खान के सामने रिवील की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए पहले किसी और को लॉक कर लिया गया था। इतना ही नहीं राधिका जाकर लड़ गई थीं कि वो उनका ऑडिशन लें। ऐसे में उन्हें कहा गया था कि वो 17 साल की लड़की देख रहे हैं। फिर भी राधिका ने उनसे यही कहा कि वो कर लेंगी।
राधिका मदान ने स्टारकिड की ली फिल्म में जगह
राधिका मदान की बात सुनकर डायरेक्टर ने इर्रिटेट होकर कह दिया था कि इसका ऑडिशन ले लो। हालांकि, राधिका इस दौरान गईं ‘शिद्दत’ फिल्म के लिए थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो ऑडिशंस के साथ खेलती थीं। उन्हें यही लगता था कि मिलेगा थोड़ी, वो हैं कौन? वो क्या ही कर लेंगी? ऊपर से उसी साल कई सारे स्टारकिड्स भी आए थे। इसके बाद जब फराह खान से उनसे पूछा कि क्या ‘अंग्रेजी मीडियम’ में स्टारकिड था? तो एक्ट्रेस ने जवाब देने से मना कर दिया। फिर फराह ने मजाक में कहा कि राधिका ने एक स्टारकिड से उसका रोल छीन लिया।
यह भी पढ़ें: पहले शो के ऑडिशन पर अपने साथ हॉकी स्टिक्स ले गई थीं Radhika Madan, सालों बाद हुआ मजेदार खुलासा
नकली इरफान खान के साथ दिया था ऑडिशन
राधिका मदान ने बताया कि वो तो बस शो ऑफ करने के इरादे से गई थीं। वो तो बस अपने दोस्तों को कहना चाहती थीं कि उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ में ऑडिशन दिया था। उन्होंने ऑडिशन के 6 राउंड्स दिए थे। उन्होंने नकली इरफान खान के साथ ऑडिशन दिया और वो काम कर गया। इसके बाद तो राधिका की किस्मत ही चमक गई। अब वो एक के बाद एक अच्छे रोल्स करते हुए नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
46 mins agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
5 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines