पहले शो के ऑडिशन पर अपने साथ हॉकी स्टिक्स ले गई थीं Radhika Madan, सालों बाद हुआ मजेदार खुलासा

Radhika Madan: राधिका मदान ने अपनी फिल्मी स्टोरी सुनाई है। वो एक्ट्रेस कैसे बनीं और उनके पहले ऑडिशन पर क्या हुआ था? अब एक्ट्रेस ने वो रिवील किया है।

Radhikka Madan

राधिका मदान के पहले ऑडिशन पर किया दिलचस्प खुलासा। (Photo Credit- Instagram)

Radhika Madan: राधिका मदान अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अब वो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘सरफिरा’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं। वहीं, अब राधिका मदान को फराह खान के यूट्यूब शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया है। फराह गेस्ट बनकर अब राधिका मदान के घर पहुंची और इस दौरान दोनों ने ढेर सारी बातें की। इसी बीच राधिका ने अपने पहले ऑडिशन पर एक मजेदार खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

राधिका मदान को कैसे मिला था पहला शो?

आपको बता दें, राधिका दिल्ली की रहने वाली हैं। वो पीतमपुरा में रहा करती थीं और अब उन्होंने अपने फर्स्ट ऑडिशन की कहानी सुनाई है। दरअसल, फराह खान ने राधिका से पूछा कि उन्होंने कैसे सोचा कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है? तो राधिका ने बताया कि उन्हें फेसबुक से स्पॉट किया गया था। एक कास्टिंग से जुड़ा शख्स था और उसने एक्ट्रेस को फेसबुक पर डायरेक्ट मैसेज किया था। उसने बताया था कि दिल्ली में ऑडिशन है और बड़ी अजीब सी जगह पर वो ऑडिशन हो रहा था। उस समय एक्ट्रेस ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘गुमराह’ जैसे शोज ज्यादा देखती थीं।

विज्ञापन

ऑडिशन पर हमले के इरादे से हॉकी स्टिक्स ले गई थीं राधिका मदान

ऐसे में वो अपनी 2 दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक्स लेकर ऑडिशन के लिए पहुंच गई थीं। दरअसल, दिल्ली में पिटाई वगैरह ज्यादा होती है, तो एक्ट्रेस ने अपनी दोस्तों को कह दिया था कि वो अंदर जाएंगी, और वो पीछे से हॉकी स्टिक्स के साथ आ जाएं। इसके बाद अगले दिन फ्रंट पेज पर वही दिखाई देंगे। हालांकि, जब वो अंदर गईं, तो सच में ऑडिशन ही चल रहे थे। आपको बता दें, जिस ऑडिशन की राधिका बात कर रही हैं, वो उनके पहले टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुझसे ही’ का ऑडिशन था।

विज्ञापन

राधिका के साथ हुआ था फिल्मी मोमेंट

राधिका ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि ये उनके साथ बेहद फिल्मी चीज हुई थी कि जब कैमरा ऑन हुआ, तो वो बेहद सेफ महसूस कर रही थीं। इतना सेफ तो उन्हें अपनी पूरी जिंदगी में कभी महसूस नहीं किया था। 3 दिन के बाद उन्हें फोन आ गया, लुक टेस्ट हुआ और 2 दिन के अंदर उन्होंने अपने पहले शो की शूटिंग शुरू कर दी थी। राधिका ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग इसी शो से सीखी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ