Radhika Madan ने स्टारकिड से छीनी फिल्म? Angrezi Medium में उनसे पहले कोई और एक्ट्रेस हो गई थीं लॉक

Radhika Madan: राधिका मदान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ से जुड़ी एक अनसुनी कहानी सुनाई है। एक्ट्रेस ने कैसे एक स्टारकिड से ये फिल्म छीनी? अब उस पर खुलासा हुआ है।

Radhika Madan

राधिका मदान को 'अंग्रेजी मीडियम' में कैसे मिला रोल? (Photo Credit- Instagram)

Radhika Madan: राधिका मदान ने अपने करियर को लेकर एक से बढ़कर एक दिलचस्प खुलासे किए हैं। आज फराह खान के शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में फराह खान के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आई हैं। उन्होंने बातो-बातों में अपनी ही पोल खोल दी। पहले ऑडिशन में दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक्स लेकर जाने से लेकर, स्टारकिड को रिप्लेस करने तक, राधिका मदान ने इस शो में कई ऐसी बातें बताई हैं कि फैंस भी हैरान रह जाएंगे। अब राधिका ने अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसके कारण वो स्टार बनी थीं।

विज्ञापन

राधिका मदान से चिढ़ गए थे ‘अंग्रेजी मीडियम’ के डायरेक्टर

आपको बता दें, वैसे तो राधिका की पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ थी, लेकिन उससे पहले उनकी दूसरी फिल्म ‘पटाखा ‘ रिलीज हो गई थी। हालांकि, उन्हें बड़ा ब्रेक ‘अंग्रेजी मीडियम’ से मिला था। इस फिल्म की एक ऐसी कहानी है, जो अब राधिका मदान ने फराह खान के सामने रिवील की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए पहले किसी और को लॉक कर लिया गया था। इतना ही नहीं राधिका जाकर लड़ गई थीं कि वो उनका ऑडिशन लें। ऐसे में उन्हें कहा गया था कि वो 17 साल की लड़की देख रहे हैं। फिर भी राधिका ने उनसे यही कहा कि वो कर लेंगी।

विज्ञापन

राधिका मदान ने स्टारकिड की ली फिल्म में जगह

राधिका मदान की बात सुनकर डायरेक्टर ने इर्रिटेट होकर कह दिया था कि इसका ऑडिशन ले लो। हालांकि, राधिका इस दौरान गईं ‘शिद्दत’ फिल्म के लिए थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो ऑडिशंस के साथ खेलती थीं। उन्हें यही लगता था कि मिलेगा थोड़ी, वो हैं कौन? वो क्या ही कर लेंगी? ऊपर से उसी साल कई सारे स्टारकिड्स भी आए थे। इसके बाद जब फराह खान से उनसे पूछा कि क्या ‘अंग्रेजी मीडियम’ में स्टारकिड था? तो एक्ट्रेस ने जवाब देने से मना कर दिया। फिर फराह ने मजाक में कहा कि राधिका ने एक स्टारकिड से उसका रोल छीन लिया।

विज्ञापन

नकली इरफान खान के साथ दिया था ऑडिशन

राधिका मदान ने बताया कि वो तो बस शो ऑफ करने के इरादे से गई थीं। वो तो बस अपने दोस्तों को कहना चाहती थीं कि उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ में ऑडिशन दिया था। उन्होंने ऑडिशन के 6 राउंड्स दिए थे। उन्होंने नकली इरफान खान के साथ ऑडिशन दिया और वो काम कर गया। इसके बाद तो राधिका की किस्मत ही चमक गई। अब वो एक के बाद एक अच्छे रोल्स करते हुए नजर आ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ