Radhika Apte: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. ‘साली मोहब्बत’ फेम एक्ट्रेस एक बार फिर राधिका आप्टे चर्चाओं में आ गई हैं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राधिका ने बॉलीवुड को आड़े हाथ लिया. एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में दिखाए जाने वाले जुनून, कंट्रोल और इमोशनल अब्यूज के बारे में बातें की हैं. एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं राधिका आप्टे ने इस मुद्दे पर क्या बातें की हैं और क्या कुछ कहा है?
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
HT को दिए एक इंटरव्यू में राधिका ने अपनी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ के बारे में बातें की. साथ ही एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में दिखाए जाने वाले ऑब्सेशन प्यार के बारे में भी बातें की. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे किरदार का ब्रेकडाउन इमोशनल होना, लंबे समय से हो रहे अन्याय की वजह से है. लोग इसे प्यार समझ लेते हैं, ये ही समस्या है. मुझे नहीं लगता कि जो फिल्म में होता है वो ऑब्सेशन रोमांस की वजह से होता है. ये उसके साथ हो रहे लगातार अन्याय और बुरे बर्ताव की वजह से है. मैं इसे दुनिया में किसी और के लिए पैशनेट प्यार के तौर पर नहीं दिखाना चाहती. हमें देखने के तरीके को बदलना चाहिए. मेरे किरदार के साथ जो होता है वो बार-बार हो रहे बुरे व्यवहार की वजह से ही होता है.’
यह भी पढ़ें: ‘ये मेरी जिम्मेदारी नहीं…’, बच्चन-कपूर परिवार की लीगेसी को आगे बढ़ाने पर क्या बोले अगस्त्य नंदा?
जुनूनी प्यार पर की बात
राधिका ने आगे कहा, ‘हमारी संस्कृति में ऑब्सेशन को प्यार समझ लिया जाता है. लेकिन ऑब्सेशन कभी रोमांस या प्यार नहीं होता है. जब हमें किसी की खुशी के लिए बार-बार समझौता करते हैं तो हम उसे प्यार नहीं बोल सकते. मैं सिनेमा की इस सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हूं.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम सदियों से देखते आ रहे हैं कि पति या परिवार की बात सुनना और वो जो चाहते हैं वो करना, प्यार नहीं होता है. कोई दूसरे व्यक्ति के लिए हम अपनी खुशी से समझौता कैसे कर सकते हैं. ये सिर्फ कंट्रोलिंग होता है और मैं इसे प्यार सुन-सुनकर तंग आ गई हूं.’
यह भी पढ़ें: MasterChef India Season 9 में कौन-कौन हैं जज? शो की थीम से लेकर टाइमिंग तक जानें सब कुछ
‘साली मोहब्बत’ में कौन-कौन?
बता दें राधिका आप्टे की ‘साली मोहब्बत’ फिल्म एक ड्रामा-थ्रिलर है. इस फिल्म की कहानी एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक सिंपल सी जिंदगी जीने वाली महिला की जिंदगी में 2 मौत हो जाती हैं. इसके बाद फिल्म की कहानी सिंपल से कॉम्पलिकेटेड हो जाती है. फिल्म में राधिका आप्टे के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप और सौरसेनी मैत्रा भी लीड रोल में हैं. फिल्म को टिस्का चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines