Raanjhanaa: 12 साल पहले आई ‘रांझणा’ मूवी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। धनुष और सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस मूवी का क्लाइमैक्स पुराने क्लाइमैक्स से बिल्कुल अलग है। दरअसल मूवी के क्लाइमैक्स को AI के जरिए बदल दिया गया है। अब फैंस भी इसको लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। जहां कुछ इसे अच्छा बोल रहे हैं तो कुछ काफी नाराज हैं। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर धनुष की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वो इस नए क्लाइमैक्स से काफी खफा दिखाई दिए हैं। चलिए आपको भी बताते हैं धनुष ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Dhanush की फिल्म के सेट पर लगी भयंकर आग, धूं-धूंकर कर जलता वीडियो वायरल
धनुष का नोट सोशल मीडिया पर वायरल
साउथ सुपरस्टार धनुष की साल 2013 में आई इस मूवी से लोगों के इमोशन जुड़े हैं। इसकी कहानी, गाने, एक्टिंग और क्लाइमैक्स को बेहद प्यार मिला था। मूवी की एंडिंग ही मूवी की पूरी जान थी। वहीं अब जब 12 साल बाद इस मूवी को री-रिलीज किया गया तो इसका क्लाइमैक्स देख धनुष भी खफा हो गए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट लिख डाला।
क्या बोले धनुष?
धनुष ने पोस्ट में लिखा, ‘AI से बदले गए क्लाइमैक्स के साथ ‘रांझणा’ की री-रिलीज ने मुझे बेहद आहत किया है। इस नई एंडिंग ने फिल्म की आत्मा ही छीन ली है। मेरी आपत्ति के बावजूद इसे रिलीज किया गया, जो बेहद गलत है। ये वो फिल्म नहीं है जिससे मैं 12 साल पहले जुड़ा था। फिल्मों में AI से बदलाव करना कला और कलाकारों का अपमान है और सिनेमा की विरासत के लिए खतरनाक भी। उम्मीद है भविष्य में ऐसी चीजों पर सख्त रोक लगेगी।’
मूवी में बदलाव
धनुष के अलावा फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई है। बता दें ‘रांझणा’ मूवी में कुंदन का किरदार निभा रहे धनुष आखिर में मर जाते हैं, लेकिन री-रिलीज में एआई के जरिए उनके किरदार को जिंदा कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस एंडिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मूवी में धनुष के साथ-साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Nayanthara की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, Dhanush के बाद अब किसने भेजा नोटिस?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines