Dhanush की फिल्म के सेट पर लगी भयंकर आग, धूं-धूंकर कर जलता वीडियो वायरल

धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर भयंकर आग लग गई। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सेट बुरी तरह से जलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Dhanush

Dhanush File Photo

पॉपुलर एक्टर धनुष को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर आग लग गई है। सेट पर आग लगने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेट धूं-धूंकर जलता हुआ नजर आ रहा है। सेट पर कोई छोटी-मोटी आग नहीं लगी, बल्कि मामला काफी सीरियस लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सेट जलकर खाक हो गया है। आपको बता दें, ये घटना आज नहीं बल्कि 19 अप्रैल की है।

धूं-धूंकर कर जला धनुष का सेट

कल अंदीपट्टी ब्लॉक के अनुप्पापट्टी गांव में ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर आग लगने की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई थी। अभी तक आग क्यों और कैसे लगी? उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही ये पता चल पाया है कि क्या इस आग के कारण फिल्म की रिलीज डेट पर क्या कोई असर पड़ने वाला है?

नहीं मिली किसी के घायल होने की खबर

अभी तक ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर लगी आग के कारण किसी के घायल होने की कोई जानकारी भी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इस जगह पर शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। आपको बता दें, धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ का सेट, जिसे दुकानों, घरों और सड़क के साथ डिजाइन किया गया था, कुछ दिन पहले ही तैयार किया गया था। अब अचानक लगी आग ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

पुलिस कर रही घटना की जांच

सेट के पास रहने वाले लोकल लोगों ने जब आग को देखा तो उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। 1 घंटे तक इस आग को बुझाने की कोशिश जारी रही और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर लगी तो लगी कैसे? आपको बता दें, इस फिल्म को धनुष ही डायरेक्ट कर रहे हैं। वो ही फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। इसके साथ ही वो फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नित्या मेनन नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ