R Madhavan First Look Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म से बीते दिन अर्जुन रामपाल का लुक शेयर किया गया. इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई. इस बीच अब फिल्म ‘धुरंधर’ से आर माधवन का पहला लुक सामने आ गया है, जो आते ही छा गया है.
आर माधवन का लुक
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आर माधवन का लुक शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कर्म का सारथी, 3 दिन बाकी, धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा. फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को आएगी. आर माधवन के लुक की बात करें तो वो बेहद सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं.
कैसा है माधवन का लुक?
फिल्म ‘धुरंधर’ से आर माधवन के लुक का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनका लुक बहुत ही इंटेंस है. साथ ही माधवन के सिर पर आगे के बाल भी नहीं है. साथ ही माधवन ने चश्मा भी लगाया हुआ है. माधवन अपने फेस पर हाथ रखे हुए बेहद सीरियस लुक दे रहे हैं. एक्टर का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस माधवन के लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
इसके अलावा अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद क्या कमाल करती है? गौरतलब है कि जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो अभी उसको लेकर कुछ भी ज्यादा सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होने वाली है. अब इसका पता भी फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- ‘आमने-सामने मिलने का टाइम…’, Mahesh Babu का ‘कुंभा’ से होगा सामना, आखिर कौन हैं ये स्टार?
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines