'आमने-सामने मिलने का टाइम…', Mahesh Babu का 'कुंभा' से होगा सामना, आखिर कौन हैं ये स्टार?

Prithviraj Sukumaran First Look From SSMB 29: मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म से ‘कुंभा’ का पहला लुक भी सामने आ गया है.

Prithviraj Sukumaran

Prithviraj Sukumaran. image credit- instagram

Prithviraj Sukumaran First Look From SSMB 29: मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हर किसी को अपकमिंग फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाले हैं. महेश बाबू का सामना ‘कुंभा’ से होने वाला है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये ‘कुंभा’ कौन है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘एसएसएमबी 29’

दरअसल, मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से बीते दिन अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक सामने आया था. इस लुक को देखने के बाद से ही लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है और हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से पृथ्वीराज सुकुमारन के इस लुक को महेश बाबू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

कौन हैं ‘कुंभा’?

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम पर पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक को शेयर करते हुए लिखा है कि दूसरी तरफ खड़ा हूं ‘कुंभा’, आपसे आमने-सामने मिलने का समय आ गया है और पृथ्वीराज को टैग किया है. फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में पृथ्वीराज ने ‘कुंभा’ के किरदार को निभाया है. पृथ्वीराज सुकुमारन के ‘कुंभा’ लुक की अगर बात करें तो इस लुक में पृथ्वीराज सुकुमारन बेहद अलग लग रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उनका ये रोल एकदम अलग होने वाला है.

कैसा है लुक?

पृथ्वीराज के लुक की बात करें तो सामने आए उनके लुक में वो व्हीलचेयर पर नजर आ रहे है और उनके हाथ रोबोट जैसे हैं. एक्टर के इस लुक को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कमेंट सेक्शन में लूसिफर अभिनेता के लुक की तारीफ भी की है. बता दें कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी पूरी दुनिया में घूमती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ