---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Bigg Boss OTT 3 рдХреЗ рдпреЗ 4 рдХрдВрдЯреЗрд╕реНрдЯреЗрдВрдЯ рд╢реЛ рдкрд░ рдмреЛрдЭ! рди рдиреЙрдорд┐рдиреЗрдЯ, рди рдПрд▓рд┐рдорд┐рдиреЗрдЯ, рди рд╡рд┐рдирд░ рдХреНрд╡рд╛рд▓рд┐рдЯреА

Bigg Boss OTT 3: рдмрд┐рдЧ рдмреЙрд╕ рдХреЗ рдШрд░ рдореЗрдВ 4 рдРрд╕реЗ рдХрдВрдЯреЗрдЯрд╕реЗрдВрдЯрд╕ рд╣реИрдВ рдЬрд┐рдирдХрд╛ рд╣реЛрдирд╛ рди рд╣реЛрдирд╛ рдПрдХ рдмрд░рд╛рдмрд░ рд╣реИред рдЗрди рдХрдВрдЯреЗрд╕реНрдЯреЗрдВрдЯреНрд╕ рдХреЛ рди рддреЛ рдХреЛрдИ рдиреЙрдорд┐рдиреЗрдЯ рдХрд░рддрд╛ рд╣реИ рдФрд░ рди рд╣реА рдпреЗ рдПрд▓рд┐рдорд┐рдиреЗрдЯ рд╣реЛрддреЗ рд╣реИрдВред рди рджрд░реНрд╢рдХ рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рджреЗрдЦ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рди рдмрд╛рдХреА рдШрд░рд╡рд╛рд▓реЗ рдФрд░ рдмрдЪрддреЗ-рдмрдЪрд╛рддреЗ рдпреЗ рдЧреЗрдо рдореЗрдВ рдЗрддрдиреА рдЖрдЧреЗ рдмреЭ рдЖрдП рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब कुछ ही कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। इस बार मेकर्स ने शो को बड़ी तेजी से आगे बढ़ाया है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि शो में अभी तक ऐसे 4 लोग बने हुए हैं जिनका शो में होने का न तो फायदा है और न ही इनसे कोई उम्मीदें हैं। अब बिग बॉस में ये 4 कंटेस्टेंट्स हैं जो दर्शकों के लिए गले की हड्डी बन गए हैं जो न तो निगली जा रही है और न ही उगली जा रही है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो बिग बॉस में 4 लोग जिन्हें लोग बोझ समझ रहे हैं।

---विज्ञापन---

कृतिका मलिक

कृतिका मलिक बिग बॉस में क्यों हैं वो तो अभी तक किसी को भी समझ नहीं आया है। शादी के अलावा उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया कि उन्हें घर में एंट्री मिले। वहीं, जब बिग बॉस में कृतिका आ ही गई हैं तो लोगों को उम्मीद थी कि वो अच्छा गेम खेलेंगी। हालांकि, उनसे ये भी नहीं हो पा रहा है। वो तो बस अपने पति अरमान मलिक की पूंछ बनी हुई हैं। शो में उनका कोई खास योगदान नहीं है लेकिन बेवकूफी भरी बातें करने के बावजूद वो शो से आउट नहीं हो रही हैं।

---विज्ञापन---

नैजी

मशहूर रैपर नैजी बिग बॉस के घर में ऐसे लग रहे हैं जैसे घर में किसी ने कछुआ छोड़ दिया हो। एक दम सुस्त और स्लो होने की वजह से नैजी ठीक से खेल नहीं पा रहे हैं। उन्हें बस 2 ही वजह से देखा जाता है एक तो फ्लश वाले जोक्स को लेकर और दूसरा उन पर बन रहे मीम्स को लेकर। दरअसल, लोग कह रहे हैं कि नैजी हमेशा नशे में लगते हैं और उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे उन पर किसी बुरी आत्मा का साया हो। बात गेम की करें तो नैजी दोनों ग्रुप में बराबर बैठते हैं और उनका कोई गेम नहीं है, ऐसे में उनमे विनर क्वालिटी मिसिंग है। बावजूद इसके दोनों ग्रुप का हिस्सा होने की वजह से एलिमिनेशन से बच जाते हैं।

---विज्ञापन---

साई केतन राव

साई केतन राव बिग बॉस ओटीटी 3 में जब आए थे तो लोगों को लगा था कि इस बार ट्रॉफी तो उन्ही के हाथ लगेगी। हालांकि, अब ट्रॉफी साई से बेहद दूर दिख रही है। एक्टर शो में कुछ भी नहीं कर रहे और बस यूं ही आगे बढ़ते जा रहे हैं। वो न किसी से ज्यादा बात करते हैं और न ही किसी मामले में इन्वॉल्व होते हैं। ऐसे में हर बार वो नॉमिनेशन से जान छुड़ा लेते हैं लेकिन उनका घर में होना न होना एक बराबर है।

यह भी पढ़ें: Jio Cinema से हुई गलती पर Bigg Boss हुए ट्रोल, नॉमीनेशन पर कर दिया था एविक्शन का पोस्ट

---विज्ञापन---

विशाल पांडे

विशाल अब तक पूरे सीजन में बस एक ही बार लाइमलाइट में आए थे, जब उन्हें अरमान ने थप्पड़ मारा था। इसके अलावा वो कहां हैं, क्यों हैं? लोगों को भी समझ नहीं आ रहा। इस गेम में विशाल बस लव कटारिया की परछाई बनकर रह गए हैं। उनके अलावा वो न तो किसी के साथ उठते-बैठते हैं और न ही किसी से बात करते हैं। उनकी इंडिविजुअल पर्सनालिटी खास स्ट्रांग नहीं दिखी।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2024 06:00 PM

End of Article

About the Author

Ishika Jain

рдореЗрд░рд╛ рдирд╛рдо рдЗрд╢рд┐рдХрд╛ рдЬреИрди рд╣реИред рдореИрдВ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реВрдВ рдФрд░ рдореИрдВрдиреЗ Punjab Kesari рдЬреИрд╕реЗ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди рдХреЗ рд╕рд╛рде рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЕрдм рдореИрдВ News24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдПрдВрдЯрд░рдЯреЗрдирдореЗрдВрдЯ рдХреИрдЯреЗрдЧрд░реА рдореЗрдВ рдХрд░реАрдм 2 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреА рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди Guru Gobind Singh Indraprastha University рд╕реЗ рдкреВрд░реА рдХреА рд╣реИред рдорд╛рд╕реНрдЯрд░реНрд╕ рдХреА рдбрд┐рдЧреНрд░реА Punjab Kesari рдХреЗ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди JR рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрд╕реНрдЯрд┐рдЯреНрдпреВрдЯ рд╕реЗ рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рдХреА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola