Sonnalli Seygall Blessed With Baby: ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है सभी को उनके बेबी का इस दुनिया में आने का इंतजार था। अब फाइनली वो मोमेंट आ गया है, जब सोनाली सहगल का बेबी इस दुनिया में आ गया है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस शादी के डेढ़ साल बाद अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम कर चुकी हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस खबर को पुष्टि नहीं की है।
सोनाली सहगल ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
न तो सोनाली सहगल और न ही उनके पति आशीष सजनानी ने अभी तक कोई पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब कपल बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं और पैरंटहुड में कदम रख चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिन यानी बुधवार शाम को सांताक्रूज के सूर्या अस्पताल में एक्ट्रेस की डिलीवरी हुई है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां और बेबी दोनों स्वस्थ हैं।
27 नवंबर को हुई डिलीवरी
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोर्स ने बताया है कि बेबी के जन्म के बाद एक्ट्रेस और उनके पति आशीष सजनानी खुशी से झूम उठे हैं। दोनों पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं और सभी के प्यार को पाकर बेहद आभारी हैं। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब कपल बेटी के जन्म की आधिकारिक पुष्टि करेगा और पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। आपको बता दें, अपने प्रेग्नेंसी के दौरान सोनाली सहगल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं और अक्सर पैपराजी भी उन्हें स्पॉट करते नजर आते थे।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद इन 5 हसीनाओं का प्यार से उठा विश्वास, फिर कभी नहीं रचाई शादी
फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी किया काम
सोनाली सहगल के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’ के अलावा और भी कई ढेर सारी फिल्में की हैं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म इतनी सुपरहिट नहीं हो सकी। सोनाली सहगल ने ओटीटी पर भी काम किया है। उन्होंने ‘Illegal- Justice, Out of Order’ और ‘Anamika’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा वो जल्द ही बैक टू बैक 3 फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines