---विज्ञापन---

तलाक के बाद इन 5 हसीनाओं का प्यार से उठा विश्वास, फिर कभी नहीं रचाई शादी

Bollywood Actress Divorce: बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनकी शादी टूटने के बाद उन्होंने कभी दूसरा रिश्ता नहीं जोड़ा। एक बार तलाक हुआ तो वो फिर कभी दुल्हन नहीं बनीं।

---विज्ञापन---

Bollywood Actress Divorce: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिनकी शादी नाकामयाब रही है। ये लिस्ट काफी लम्बी है, लेकिन जहां कुछ लोग तलाक के बाद अपनी लव लाइफ को फिर मौका देते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक बार तलाक होने के बाद कभी शादी के बंधन में नहीं बंधे। बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिनका तलाक के साथ ही प्यार और शादी से भी भरोसा उठ गया। चलिए जानते हैं किस-किसने कभी दोबारा शादी नहीं की।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Avinash Gowariker (@avigowariker)

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर की शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। पूरी इंडस्ट्री नए कपल को आशीर्वाद देने और इनकी खुशियों में शामिल होने पहुंची थी। इस ग्रैंड वेडिंग के बावजूद संजय कपूर से उनका रिश्ता टिक नहीं पाया और 2 बच्चे होने के बाद भी 13 साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद संजय ने तो दूसरी शादी कर ली, लेकिन करिश्मा कभी शादी नहीं कर पाईं।

---विज्ञापन---

पूजा भट्ट

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूजा भट्ट का रिश्ता कई लोगों के साथ रहा है। लेकिन आखिर में उन्होंने भारतीय वीडियो जॉकी मनीष मखीजा के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया था। शादी के 13 साल बाद उनका ये रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया। हालांकि, एक बार डिवोर्स होने के बाद पूजा भट्ट कभी दोबारा शादी के बंधन में नहीं बंधीं।

---विज्ञापन---

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी को फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। बिना शादी के एक्ट्रेस रणवीर शौरी के बच्चे की मां बन गई थीं। बेटे के जन्म के बाद ये कपल शादी के फैसले पर पहुंचा और करीब 10 साल बाद कोंकणा-रणवीर से तलाक लेकर अलग हो गईं। अभी तक रणवीर और कोंकणा ने दूसरी शादी नहीं की है।

---विज्ञापन---

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते थे और कुछ साल की डेटिंग के बाद सामंथा और नागा ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया था। इनकी ड्रीमी वेडिंग को देखकर हर कोई खुश था। लेकिन इस रिश्ते को न जाने किसकी नजर लगी अचानक एक दिन दोनों ने अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया। अब जब नागा चैतन्य- शोभिता संग दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। वहीं, सामंथा का कहना है कि उनकी जिंदगी में प्यार और शादी की फिलहाल कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट केस के बीच Dhanush Nayanthara की अनसीन तस्वीर वायरल, इतनी गहरी थी दोस्ती

---विज्ञापन---

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने अपने से छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई थी। न सिर्फ उम्र बल्कि एक्ट्रेस ने धर्म की दीवार गिराकर सैफ संग रिश्ता जोड़ा था। इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हुए सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। लेकिन बच्चे होने के बाद भी इनका रिश्ता स्मूथ नहीं चला और लड़ाई-झगड़ों से तंग आकर दोनों तलाक के फैसले पर पहुंच गए थे। शादी के 13 साल बाद तलाक होने के बाद अमृता सिंह ने बच्चों की परवरिश में जी-जान लगा दी और दूसरी शादी का सोचा भी नहीं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2024 03:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola