हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pushpa vs Pushpa 2: हीरो, विलेन सब सेम, फिर दोनों पार्ट में क्या अंतर?

Pushpa vs Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। सोशल मीडिया पर अभी तक फिल्म के ट्रेलर को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Pushpa vs Pushpa 2

Pushpa vs Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। एक्शन-थ्रिलर से लेकर डायलॉग्स तक ट्रेलर में हर एक चीज जैसी थी, जिससे फैंस इम्प्रेस हुए। इसलिए अब लोगों में इस फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है और फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच सवाल ये भी है कि ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में क्या अंतर है? अगर आप भी ये सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं…

‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में क्या अंतर?

Pushpa vs Pushpa 2 Story and Setting: अगर इस फिल्म के सीक्वल की बात करें तो इसमें पुष्पा की पॉवर पर फोकस किया गया है। इस फिल्म की कहानी में उसकी दुनिया की पॉवर को दिखाया गया है। ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pushpa vs Pushpa 2 Budget and Business: फिल्म के दूसरे पार्ट की बात करें तो इसका बजट कथित तौर पर पहले पार्ट से ज्यादा है। जी हां, कहा जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ को लगभग 500 करोड़ रुपये में बनाया गया है। जबकि अगर इस फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो इसे 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि दूसरा पार्ट भी धमाकेदार कमाई कर सकता है।

Pushpa 2 Music and Background Score: ‘पुष्पा 2’ के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट में देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक भी बेहद जरूरी था, जिसने फिल्म को सफलता दिलाई थी। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट में नए ट्रैक से साथ आए हैं, जिसमें पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला आइटम नंबर में हैं। पहले पार्ट में सामंथा ने इस आइटम सॉन्ग में तड़का लगाया था।

Pushpa 2: Cast and Characters: ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए लोगों ने उनकी खूब सराहना की थी। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका ये किरदार और भी मजबूत नजर आ रहा है। साथ ही फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर्स भी शामिल हुए हैं, जिसमें गपति बाबू और प्रकाश राज शामिल हैं।

फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट

अब फिल्म के दूसरे पार्ट से मेकर्स से लेकर फैंस को खूब उम्मीद हैं। फिल्म को लेकर बज भी बन रहा है और ट्रेलर के रिलीज होने के बाद इसको लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Antony Thattil कौन? जिनसे शादी करेंगी Keerthy Suresh, 15 साल से रिलेशन में है कपल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें