Pushpa 2, Special Thing: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa The Rule) को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि पार्ट वन को भी सभी ने काफी प्यार दिया। अब बारी है पार्ट 2 की जिसका बज देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल अदा किया है।
अमेरिका में तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 1 मिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन इससे पहले ही लोगों के सिर पर इसका क्रेज चढ़ गया है। चलिए जान लेते हैं वो पांच कारण जो जिनकी वजह से ‘पुष्पा 2’ के हिट होने के चांस इतने ज्यादा हैं।
1. अल्लू अर्जुन की एक्टिंग
अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। वहीं अब अल्लू की पुष्पा 2 आने वाली है जिसका सभी इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगर हिट होती है तो इसके पीछे अल्लू की फैन फॉलोइंग का भी बड़ा हाथ होगा।
2. शानदार डायलॉग
अब बारी आती है डायलॉग की जो पुष्पा 2 की खासियत होगी। इस फिल्म के पहले पार्ट में आपने देखा कि फिल्म के एक-एक डायलॉग को लोगों ने काफी पसंद किया था। जैसे की ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ से लेकर ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’ तक कई ऐसे डायलॉग हैं। आने वाली फिल्म में भी ऐसे ही कई डायलॉग हैं जो ट्रेलर में देखने को मिले हैं।
यह भी पढ़ें:Bhanwar Singh Shekhawat कौन? जो Pushpa को देगा चैलेंज, ‘फाफा’ के बारे में क्या बोले Allu Arjun?
3. महिला का सम्मान
एनिमल तो आपने देखी ही होगी इस फिल्म में महिलाओं को वो सम्मान नहीं दिया गया जिसकी वो हकदार होती हैं। इसके अलावा और भी कई सारी ऐसी फिल्में हैं। लेकिन बात पुष्पा ही हो तो इसमें पत्नी को जो सम्मान दिया है उसकी हर महिला उम्मीद करती है। कहीं न कहीं ये वजह भी है कि खास तौर पर महिला वर्ग को इस फिल्म का इंतजार है।
4. एक्शन से मचाने वाली है धमाल
इस फिल्म में जो एक्शन दिखाया गया है वो लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। कैसे पुष्पा लोगों की पल भर में ही छुट्टी कर देता है ये देखने में बड़ा ही मजा आता है। ऐसे में जिन लोगों को एक्शन फिल्म का इंतजार रहता है उनके लिए तो ये फिल्म सोने पे सुहागा है।
5. नेचर के दर्शन
इस फिल्म में प्राकृतिक नेचर का भी अच्छा दर्शन हुआ है। नदी से लेकर जंगल तक के नेचुरल सीन देख लोगों के दिल में एक पॉजिटिव वाइव आती हैं। वहीं इस फिल्म में पारंपरिक परिधानों को किरदारों ने पहना है जो कहीं न कहीं साउथ के कल्चर को आगे बढ़ाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: तनुजा संग Raj Kapoor पीते थे इस ब्रांड की व्हिस्की, बेटे रणधीर कपूर को होती थी जलन
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines