Pushpa 2 Trailer Launch Special Moment: लंबे इंतजार के बाद फाइनली ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। अब कुछ ही दिन और फिर फिल्म भी सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए आने वाली है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa The Rule) का ट्रेलर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लॉन्च किया गया। इस मौके पर अल्लु और रश्मिका के फैंस की भीड़ हजारों की संख्या में वहां मौजूद थी, जिन्हें देख एक्टर गदगद हो गए। लोगों से इतना प्यार मिलते देख पुष्पा का तो दिल पिघल गया और श्रीवल्ली भी उनके प्यार की मुरीद हो गई।
बिहार में हुआ पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की हर बात खास है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था जो कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। अब ट्रेलर तो आ ही गया है तो मूवी का काउंटडाउन तो शुरू होना लाजमी है। साउथ की इस फिल्म की एक खास बात और है कि इसका ट्रेलर बिहार लॉन्च किया गया। ऐसे में वहां के लोगों से रूबरू होने के बाद तो इन स्टार्स को ऐसा लगा मानो वो किसी मंदिर में ही आ गए हों। अब हो भी क्यों न वहां उन्हें इतना सम्मान मिला जितना उन्होंने सोचा भी नहीं था।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ के प्रकोप के आगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ हुई ढेर, जानें लेटेस्ट कलेक्शन
अक्षरा सिंह ने सामी-सामी पर दिया परफॉर्मेंस
इस मौके पर श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना वहां मौजूद थी। उनके इस फिल्म के सुपरहिट गाने सामी-सामी पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने धांसू परफॉर्मेंस दी। उनकी इस परफॉर्मेंस को वहां मौजूद हजारों की भीड़ ने काफी पसंद किया और तालियों की गड़गड़ाहट का शोर हर तरफ फैल गया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने लोगों से की बात
पुष्पा द फायर और श्रीवल्ली यानी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का स्टेज पर वेलकम किया गया। इस मौके पर अल्लू ने अपने फैंस से माफी मांगी क्योंकि वो ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रहे थे और उनका आभार भी प्रकट किया। इसके बाद तो लोगों का दिल उन पर ऐसा मोहित हुआ कि तालियों के शोर में उनकी आवाज कहीं खो सी गई। उन्होंने ये भी कहा कि पुष्पा आजतक नहीं झुका, पर पटना के प्यार के आगे झुक गया। पुष्पा फ्लावर नहीं..वाइल्ड फायर हूं मैं।
रश्मिका ने तो भोजपुरी बोल दिखाया जलवा
रश्मिका मंदाना ने तो कमाल ही कर दिया, क्योंकि उन्होंने हिंदी नहीं बल्कि भोजपुरी में उनसे बात की। हालांकि थोड़ी बात की और वो भी टूटी फूटी भोजपुरी भाषा में लेकिन जनता का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा- ‘का हाल बा.. सब ठीक बा नू’। बस फिर क्या था वहां तो श्रीवल्ली के नाम का शोर मच गया।
यह भी पढ़ें: भगवान राम के अपमान का आरोप, गुपचुप लिए 7 फेरे, शादी के 4 महीने बाद जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines