'कंगुआ' के प्रकोप के आगे 'द साबरमती रिपोर्ट' से लेकर 'भूल भुलैया 3' हुई ढेर, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में एक साथ 2 फिल्मों ने नवंबर के पहले दिन एंट्री मारी और इसी महीने के मिड में 2 और फिल्मों की दस्तक से सिने प्रेमियों की तो दिल की कर ली।

Box Office Collection Report

Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि कई सारी मल्टीस्टारर फिल्में रिलीज हुई हैं। अगर एक्शन मूवी पसंद है तो वो देखो, कॉमेडी पसंद है तो भी बल्ले-बल्ले और हॉरर पसंद है तो भी मजे हैं। जी हां इस महीने की शुरुआत में ही यानी 1 नवंबर को एक नहीं बल्कि दो मल्टीस्टारर फिल्मों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने एंट्री मारी। इसके अलावा इन दोनों को चैलेंज करने के लिए दो और फिल्मों कंगुआ और द साबरमती रिपोर्ट ने धांसू एंट्री मार ली है। चलिए जान लेते हैं कि कंगुआ के प्रकोप से मंजुलिका और बाजीराव को कोई फर्क पड़ा या नहीं और गोधरा कांड पर बनी फिल्म का कैसा है हाल। आ गया है सभी का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन

कंगुआ ने पकड़ी रफ्तार

साउथ के सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की हालिया रिलीज फिल्म कंगुआ का बजट 350 करोड़ रुपये है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कहीं न कहीं वो उसपर खरी नहीं उतरी है। दरअसल वो कछुआ चाल चल रही है। देखा जाए तो उसे कहीं न कहीं सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 टक्कर दे रही है। अब फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। टोटल कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

द साबरमती रिपोर्ट की कैसी करी कमाई

विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो वो रियल लाइफ पर आधारित है जी हां, ये साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर बनी है। इसमें नरसंहार के ऐसे सीन हैं जिन्हें देख दिल दहल जाता है। अब फिल्म की कमाई की बात करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, की कमाई कुल 3 करोड़ रही और अब टोटल कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

सिंघम अगेन का कैसा रहा हाल

अब बारी आती है 1 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की। इस फिल्म ने थिएटर पक 17 दिन पूरे कर लिए हैं, अब इसका लेटेस्ट कलेक्शन भी जान लेते हैं। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए और अब तक का कुल कलेक्शन 230.75 करोड़ रुपये हो गया है।

भूल भुलैया 3 का कैसा है हाल

1 नवंबर को ही रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म भूल-भुलैया 3 को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 17 दिन बाद भी 6 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब टोटल कलेक्शन 231.40 करोड़ हो गया है जो सिंघम अगेन से ज्यादा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ