Pushpa 2 को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिली या नहीं? अगर हां, तो फिर फिल्म में बदलाव क्यों?

Pushpa 2: The Rule: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा है।

Pushpa 2: The Rule

Pushpa 2: The Rule

Pushpa 2: The Rule, (नवीन सिंह भारद्वाज): अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बज सातवें आसमान पर है। हर कोई फिल्म की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय भी नहीं रहा है, तो जाहिर है कि इसको लेकर एक्साइटमेंट लेवल लोगों में और भी बढ़ गया है। हालांकि अब अगर फिल्म के सर्टिफिकेशन की बात करें तो वैसे तो इस फिल्म को ‘यूए’ U/A सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि तीन बदलाव करने को कहा है।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी

दरअसल, फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं है, तो जाहिर है कि ये प्रमोशन के लिए देशभर में घूम रही है। इस बीच फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड के पास ‘पास’ होने के लिए भेजा गया। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो खबर है कि सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को इस फिल्म के तीन सीन काटने के लिए कहा है।

विज्ञापन

फिल्म में होंगे ये बदलाव?

दरअसल, बोर्ड के अनुसार फिल्म ‘पुष्पा 2’ के इन तीन सीन में गलत शब्दों का यूज होना कहा गया है, जिसे सीबीएफसी ने हटाने या बदलने का आदेश दिया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ को U/A सर्टिफिकेट भी दे दिया है। अगर इस सर्टिफिकेट की बात करें तो इसका मतलब होता है कि फिल्म को 12 साल का बच्चा भी देख सकता है, लेकिन अपने पेरेंट्स की मौजूदगी में।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन की तारीफ भी की है। वहीं, अगर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की बात करें तो वो एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। 3 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल करेगी ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा। फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।

विज्ञापन

श्रीलीला कर रही आइटम सॉन्ग 

गौरतलब है कि इस बार फिल्म में आइटम सॉन्ग अभिनेत्री श्रीलीला 5 दिसंबर कर रही हैं। उनको लेकर ये कहा गया है कि इस गाने के लिए उन्होंने कोई प्रोक्टिस नहीं की है बल्कि शूटिंग के दिन ही उन्होंने सब किया है, जो अपने आपमें बड़ी बात है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ