Baby John के लिए Varun Dhawan ने ली मोटी फीस, Salman Khan के स्पेशल अपीयरेंस से मेकर्स की जेब कितनी हुई खाली?

Baby John StarCast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस वक्त चर्चा में है। ये फिल्म इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि फिल्म के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है।

Baby John

Baby John

Baby John StarCast Fees: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वरुण जमकर इस फिल्म कर रहे हैं और इस वक्त पूरे बिजी चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि ‘बेबी जॉन’ के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है।

विज्ञापन

किसको मिली कितनी फीस?

वरुण धवन

इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं। वरुण फिल्म में डीसीपी सत्या वर्मा और आईपीएस जॉन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वरुण जमकर एक्शन कर रहे हैं। वहीं, अगर इस फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए वरुण ने 35 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं। हालांकि ये सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है।

विज्ञापन

कीर्ति सुरेश

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की बात करें तो वो भी फिल्म में बेहद अहम रोल अदा कर रही हैं। बता दें कि कीर्ति सुरेश फिल्म में वरुण धवन के किरदार सत्या की बीवी के रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अगर उनकी फीस की बात करें तो अपने रोल के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

वामिका गब्बी

फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। जी हां, इस फिल्म में वामिका गब्बी एक टीचर का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, अगर इस रोल के लिए उनकी फीस की बात करें तो इसके लिए उन्हें 40 लाख रुपये मिले हैं। फिल्म में वामिका सत्या और मीरा की बेटी खुशी की टीचर हैं और खुशी के रोल में Zara Zyanna दिखेंगी।

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ

इस फिल्म में पॉपुलर एक्टर जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए जैकी ने डेढ़ करोड़ रुपये फीस ली है। बता दें कि सभी स्टार्स की फीस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है और ये आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं।

सलमान खान

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं। वहीं, अगर सलमान के कैमियो फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म में अपने स्पेशल अपीयरेंस के लिए सलमान ने कोई फीस चार्ज नहीं की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ