Pushpa 2 vs Sigham Again: साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी। पठान, जवान, टाइगर 3, सालार, एनिमल और डंकी से लेकर कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे।
2023 की तरह 2024 में भी टिकट विड़ों पर बड़ा क्लैश होगा। इस बार दो बड़ी फिल्में तो आपस में टकराएंगी ही। साथ ही ‘साउथ वर्सेज नॉर्थ’ में भी क्लैश होगा। आइए जानते हैं कि ये दोनों फिल्में कब रिलीज होंगी?
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने Mahesh Babu-vijay sethupathi, जानें किसने की कितनी कमाई?
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें- तरण
दरअसल, खबरें थी कि पुष्पा 2 की रिलीज में बदलाव हो सकता है, लेकिन अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि ‘पुष्पा 2’ की रिलीज में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा क्लैश होगा। जी हां, तरण आदर्श ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि नो पोस्टपोन…. ‘पुष्पा 2’ ऑन इंडिपेंडेंस डे 2024… अफवाहों पर ध्यान नहीं दें…. #पुष्पा2 आ रही है 15 अगस्त 2024 को।
कब रिलीज होंगी दोनों फिल्में?
तरण ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि सिंघम के साथ पुष्पा का क्लैश होने जा रहा है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को दोनों फिल्मों की रिलीज में कुछ अंतर जरुर है, लेकिन दोनों की ही बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या ‘सिघंम’ के आने से ‘पुष्पा’ झुकेगा या फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा’ का जलवा रहेगा।
टिकट खिड़की पर कौन करेगा राज?
अब ये तो वक्त ही बताएगा कि दोनों फिल्मों में क्लैश के बाद ये कितनी कमाई कर सकेगी। वहीं, अगर इन फिल्मों के बारे में बात करें तो दोनों की अपनी-अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों में कौन टिकट खिड़की पर बना रहेगा।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines