हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa के साथ रियल में हादसा, पोस्टपोन हुई फिल्म की शूटिंग, क्या रिलीज डेट भी बढ़ेगी आगे?

Pushpa 2 Shooting Postpone: मचअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ की शूटिंग के दौरान अल्लू अर्जुन को चोट लग गई है।

विज्ञापन
Goggle

Pushpa 2 Shooting Postpone: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि मचअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ की शूटिंग के दौरान अल्लू को चोट लग गई है।

इस वजह से अपकमिंग फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। अल्लू के चोटिल होने की खबर से फैंस में भी निराशा है। सभी एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘निकले थे कभी हम घर से’ सुन फैन ने किया विदेश छोड़ने का फैसला, तो Shahrukh Khan ने ऐसे समझाया

विज्ञापन

Pushpa के साथ रियल में हादसा

बता दें कि मचअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, लेकिन अब शूटिंग के दौरान अल्लू चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। अल्लू अर्जुन की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म के महत्वपूर्ण सीक्वेंस को शूट करने के दौरान अल्लू अर्जून को चोट लग गई है। इस वजह से मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

मेकर्स ने रोकी फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म के एक फाइट सीक्वेंस को शूट करने के दौरान अल्लू अर्जुन को पीठ पर गहरी चोट लगी है। डॉक्टर्स ने अभिनेता को आराम करने की सलाह दी है। साथ ही खबरें हैं कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म का फैंस में अलग ही क्रेज है। वहीं, ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि शूटिंग में देरी के चलते फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होगा या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, फैंस अल्लू के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola