Pushpa 2 Break Record: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 the Rule) का लोगों को बहुत इंतजार था, और इसका नतीजा भी दिखा जब ओपनिंग डे पर कमाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कमाई में कोई कमी नहीं आई। अब फिल्म का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। जान लेते हैं कि पुष्पा के फायर में कितना दम दिखा और लेटेस्ट कमाई कैसी रही। साथ ही इसने कितने रिकॉर्ड बनाए।
पांचवें दिन कैसी रही पुष्पा 2 की कमाई
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 500 करोड़ी फिल्म पुष्पा 2 ने ऐसा धमाल मचाया हुआ है कि हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम है। हालांकि शुरुआत में तो मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की लेकिन अब 5वें दिन फिल्म की कमाई धप्प से नीचे आ गिरी। जी हां, फिल्म के बीते दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, 64.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि फिल्म की कमाई में करीब 100 करोड़ की गिरावट आई है जो बहुत भारी हार जैसी है।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार मोहन बाबू ने बेटे और बहू के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, जानें क्या है पूरा मामला?
इन फिल्मों से अभी भी आगे
पुष्पा 2 की कमाई में बेशक 5वें दिन काफी गिरावट आई हो लेकिन अभी भी वाइल्ड फायर कर रही है। जी हां, फिल्म अभी भी कुछ सुपरहिट फिल्मों से पीछे ही है। जान लें कि पुष्पा 2 ने बंपर कमाई करने वाली ‘पठान’, ‘एनिमल’, ‘जवान’, ‘केजीएफ 2’ और ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को अभी भी पीछे छोड़ा हुआ है।
इस फिल्म से अभी भी पीछे
लेकिन पुष्पा 2 के आगे एक ऐसी फिल्म खड़ी है जो उसे टक्कर दे रही है। वो है बाहुबली जिसकी कमाई को अभी क पुष्पा ब्रेक नहीं कर पाई है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म भी पुष्पा के वाइल्ड फायर के आगे झुक सकती है।
रिलीज के पहले मंडे में किस फिल्म को मिले कितने नोट
‘बाहुबली 2’ :80.00 करोड़
‘पुष्पा 2’ पहले : 64.1 करोड़
‘RRR’ : 48.8 करोड़
‘केजीएफ: चैप्टर 2’ : 49.15 करोड़
‘एनिमल’ : 43.96 करोड़
‘जवान’ : 32.92 करोड़
यह भी पढ़ें: Salman-Shahrukh के बाद Pawan Kalyan को जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines