---विज्ञापन---

Salman-Shahrukh के बाद Pawan Kalyan को जान से मारने की धमकी

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को उनके ऑफिस में कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी है।

---खबर नीचे जारी है---

Pawan Kalyan Received Death Threat: सलमान खान और शाहरुख के बाद आन्ध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी मिली है कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को उनके ऑफिस में कॉल और मैसेज के जरिए आपत्तिजनक भाषा में जान से मारने की धमकी दी है। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अज्ञात व्यक्ति ने दी घमकी

अधिकारियों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने  उनके कार्यालय को कॉल किया और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को ‘जान से मारने’ की धमकी दी। कार्यालय ने  अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर  सोमवार को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए व्यक्ति ने अपमानजनक टेक्स्ट संदेश भेजे।

---खबर नीचे जारी है---

 

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के पेशी (ऑफिस) को धमकी भरे कॉल आए। इस अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी कि वह कल्याण को मार देगा। इसके अलावा कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के सेल पर धमकी भरे कॉल आए। उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण के कार्यालय के कर्मचारियों को अगंतकुडी से धमकी भरे कॉल आए। एक राहगीर ने धमकी दी कि उसे जान से मार दिया जाएगा। इसी क्रम में उसने आपत्तिजनक भाषा में चेतावनी भरे संदेश भेजे। पेशी कर्मचारियों ने धमकी भरे कॉल और संदेशों को उपमुख्यमंत्री के ध्यान में लाया। पेशी अधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी भरे कॉल और संदेशों के बारे में जानकारी दी। यहां आप इस पोस्ट को देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

जनसेना संस्थापक के कार्यालय के कर्मचारियों ने अभिनेता-राजनेता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे कॉल की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें – Baby John में भी Atlee ने नहीं बदला अपना पैटर्न, SRK के बाद Varun Dhawan को देख क्या बोली पब्लिक?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 09, 2024 09:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola