Pushpa 2 के फैंस के लिए बुरी खबर, OTT पर अभी इतने दिन का करना होगा इंतजार?

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त चर्चा में हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी खूब बातें हो रही हैं। हालांकि अब फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी।

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त थिएटर में जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटना शुरू कर दिया था और अभी भी फिल्म खूब कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म को लेकर खबर आई थी कि ‘पुष्पा 2’ जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। अब मेकर्स ने खुद फिल्म की ओटीटी रिलीज पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि फिल्म कब ओटीटी पर आएगी।

मेकर्स ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवीज ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आएगी। पोस्ट की बात करें तो इसमें लिखा गया है कि ‘पुष्पा 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। पोस्ट में आगे लिखा गया कि इस सबसे बड़े हॉलिडे सीजन में ‘पुष्पा 2’ केवल बड़े पर्दे पर ही देखने को मिलेगी और इसका मजा लें।

Advertisment

56 दिन से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी फिल्म

पोस्ट में फिल्म की ओटीटी रिलीज पर आगे बात करते हुए लिखा गया कि फिल्म अभी 56 दिन से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। ये ‘वाइल्ड फायर’ है और सिर्फ थिएटर्स में होगा। फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी किए गए इस पोस्ट से साफ है कि ये फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आ रही है और इसके लिए लोगों को अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा।

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी इस पर जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बिल्कुल सही फैसला है। दूसरे यूजर ने लिखा कि शायद जनवरी के आखिर में। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये सही किया। एक और यूजर ने कहा कि कुछ दिन और अभी इंतजार करना होगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए।

विज्ञापन

9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आने की उड़ी थी अफवाह

गौरतलब है कि हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये फिल्म नए साल के मौके पर यानी 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में रिलीज होगी, लेकिन अब इन अफवाहों को मेकर्स ने खारिज कर दिया है और कहा है कि फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आएगी और इसके लिए लोगों को और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ