Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का ऐसा क्रेज है कि लोग पुष्पा 2 (Pushpa 2) को देखने के लिए क्रेजी दिखाई दे रहे हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एक्टिंग ने भी सभी का दिल जीता है। अल्लू ने पुष्पा बन ऐसा फायर किया है कि थिएटर पर भौकाल ही मचा दिया। निर्देशक सुकुमार ने इस फिल्म को ऐसे बनाया है कि ऑडियंस फिल्म देखने के बाद भी उसमें से बाहर नहीं आ पा रही है। अब फिल्म का लेटेस्ट डे कलेक्शन भी आ गया है। आइए जान लेते हैं की दूसरे दिन कैसा रहा कलेक्शन…
दूसरे दिन पुष्पा 2 का नशा कुछ हुआ कम
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई देखता रह गया। ओपनिंग डे पर नोटों की बारिश हुई लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई कुछ नहीं बहुत नीचे आ गई। जी हां, पहले दिन तो फिल्म ने 164 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। लेकिन अब लेटेस्ट कलेक्शन भी आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 90.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने टोटल कलेक्शन में भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, दूसरे दिन ही मूवी की कुल कमाई 265 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढें: ‘Pushpa 2’ होगी 2024 की सबसे बड़ी हिट! इन 5 कारणों ने दिया सबूत
दूसरे दिन भी इन पांच फिल्मों को पछाड़ा
पुष्पा 2 की कमाई में बेशक कमी आई है लेकिन अभी भी पुष्पा झुका नहीं है। दूसरे दिन भी कमाई के मामले में उसने कई सारी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
एनिमल- 66.27 करोड़ रुपये
RRR- 86.7 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी- 59.3 करोड़ रुपये
जवान- 53.23 करोड़ रुपये
स्त्री 2- 30 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में तो कई सारी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल पुष्पा 2 पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जिसने हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई की वो भी ओपनिंग डे वाले दिन।
यह भी पढें: Bigg Boss 18 का विनर होगा कौन? किसके बाहर जाने के चांस, क्या कहता है वोटिंग ट्रेंड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines