---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 का विनर होगा कौन? किसके बाहर जाने के चांस, क्या कहता है वोटिंग ट्रेंड

Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस 18 का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गया है जिसमें जनता ने बता दिया है कि किसका खेल उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है जो विनर की रेस में आगे है, और वो कौन है जिसे सबसे कम वोट मिले हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का ऐसा हाइप बना हुआ है कि हर किसी की जुबान पर उसी का नाम है। हालांकि शुरुआत में तो सलमान खान का रियलिटी शो बोर कर रहा था, लेकिन अब अचानक से ऐसा ट्विस्ट आया कि शो की टीआरपी भी बढ़ गई है। वहीं इस बार वीकेंड का वार में किसी एक या दो का बाहर जाना भी तय है। हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार शो में डबल इविक्शन भी हो सकता है। वहीं 60वें दिन का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड भी आ गया है जिसमें ये तो साफ दिखाई दे रहा है कि घर का वो कौन सा सदस्य है जिसे जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है।

कौन है नंबर 1 पायदान पर

अब आप तो ये जानते ही हैं कि सब कुछ तो जनता जनार्दन के हाथ में ही है। चलिए फिर जान लेते हैं कि इस बार कौन है जो टॉप पर है और जीतने की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से करणवीर मेहरा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं जो जनता की पहली पसंद बन गए हैं। उन्हें 2 लाख 74 हजार 9 सौ 29 वोट मिले हैं। इतने भारी वोटों से लोगों ने उन्हें आगे रखा है तो ये कहना गलत न होगा कि वो बिग बॉस के विनर बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास, इंडस्ट्री की पहली फिल्म जिसने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

टॉप 10 में कौन

अब ये जान लेते हैं कि जनता ने टॉप 10 में किन्हें रखा है और उन्हें कितने वोट दिए हैं।

1. करणवीर मेहरा- 274,929
2. विवियन डीसेना- 264, 122
3. दिग्विजय राठी- 246.832
4. रजत दलाल- 238.802
5. अविनाश मिश्रा- 204.210
6. चाहत पांडे- 186.838
7. ईशा सिंह- 168.117
8. चुम दरांग- 146.586
9. श्रुतिका अर्जुन- 127.959
10. कशिश कपूर- 112.317

---विज्ञापन---

किसके बाहर होने के बन रहे समीकरण

अब ये भी जान लेते हैं कि वो कौन है जिसके बाहर जाने के समीकरण ज्यादा बन रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे नीचे तजिन्दर बग्गा का नाम है जिसे सिर्फ 65.214 वोट मिले हैं। अब ऐसा लग रहा है कि कहीं इस बार वीकेंड का वार में बग्गा ही इविक्ट वो सकता है। बाकि किसकी किस्मत अचानक से पलट जाए ये तो हम भी नहीं जानते।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने ओपनिंग कलेक्शन में इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

First published on: Dec 06, 2024 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola