Pushpa 2 Incident: ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) रिलीज तो हो गई है लेकिन अपने साथ कई ऐसे विवाद ले आई है जिसमें फंस भी रही है। पहले 4 दिसंबर को प्रीमियर वाले दिन हंगामा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद रिलीज होने वाले दिन पहले ही फिल्म को दिखाने के आरोप में पुलिस ने भीड़ लगाए लोगों पर लाठीचार्ज किया। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बांद्रा के गेटी गैलेक्सी में कुछ ऐसा हुआ है कि फिल्म देखने आए लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया। आइए आपको भी दिखाते हैं उसका एस वीडियो ताकी आप भी सारा नजारा अपनी आंखों से देख लें।
थिएटर में हुआ धुंआ-धुंआ
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी बज था। इस फिल्म को देखने के लिए पहले ही दिन थिएटर के बाहर लंबी लाइन दिखाई दी और सारे थिएटर हाउसफुल गए। लेकिन बांद्रा के गेटी गैलेक्सी में लोगों को फिल्म देखने के दौरान काफी दिक्कत हुई। पूरे सिनेमा हॉल में धुंआ ही धुंआ हो गया। दरअसल ये किसी शरारती तत्व की शरारत थी या कुछ और वो तो अभी पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़, एक महिला की हुई मौत, कई घायल
थिएटर में मची अफरा-तफरी
किसी ने उस पूरे सीन को अपने कैमरे में कैद कर लिया और एक वीडियो बना लिया। उसमें उसने बताया कि ये सारा सीन फिल्म के इंटरवल के बाद का है जिसमे फिल्म आगे बढ़ ही नहीं रही थी। उसने बताया कि किसी ने स्प्रे मार दिया जिस वजह से लोगों को खांसी आने लगी। हालत ऐसी हो गई कि उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। कई सारे लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांध लिया।
पुष्पा 2 ने आने से पहले किया फायर
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने आते ही न सिर्फ कमाई के मामले में तहलका मचाया। बल्कि इससे कई सारे लोग भी इफेक्ट हुए हैं। पहले प्रीमियर वाले दिन एक महिला की जान चली गई और एक 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया जिसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। वहीं कई लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पुष्पा भी नहीं बच पाए और उन पर भी पुलिस केस हो गया। ऐसा लग रहा है कि फिल्म कुछ विवादों में भी फंस रही है लेकिन फिर भी हवा की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने तोड़ा कौन सा कानून? जिसका ऑडियंस को करना पड़ा भुगतान, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines