Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़, एक महिला की हुई मौत, कई घायल

Pushpa 2 Premiere: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का सभी को इंतजार था जो खत्म तो हो गया है लेकिन रिलीज से पहले ही एक बुरी खबर आई है कि प्रीमियर में भगदड़ मचने की वजह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें एक महिला की जान चली गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं।

Pushpa-2

Pushpa 2 Premiere: अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा 2 अभी रिलीज भी नहीं हुई कि बुरी खबर सामने आ गई है। फिल्म के प्रीमियर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल बुधवार को अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग के लिए गए थे। ऐसे में थिएटर के बाहर जमा लोगों में पुष्पा को देखने की ऐसी होड़ मची की हड़कंप मच गया। सभी आगे बढ़कर उन्हें देखने के लिए गए तो इस वजह से भगदड़ मच गई। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें 1 महिला की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर आई है जिससे सभी शॉक्ड हैं।

विज्ञापन

एक बच्चा हुआ बेहोश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा पुष्पा 2 के प्रीमियर में आया था जो भगदड़ में बेहोश हो गया। उसे गोद में उठाकर ले जा रहे उसके परिजन काफी परेशान नजर आ रहे हैं और पुलिस भी उनकी मदद करती नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चे के परिजन उसे CPR देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला की हुई मौत

इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, और उसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी भी नहीं आई है।

विज्ञापन

वहीं जो लोग घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज चालू हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ