Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी हो रही है और ये अपनी एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। वहीं, अब इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 52 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो अपने आपमें बड़ी बात है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ‘पुष्पा 2’ ने ऐसा क्या किया है? तो आइए जानते हैं…
गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स
दरअसल, ‘पुष्पा 2: द रूल’ मुंबई के मशहूर गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स में सभी छह स्क्रीनों पर स्क्रीन होगी और ऐसा करने वाली ये पहली फिल्म बनेगी और इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस फिल्म के हर रोज 18 शो होंगे और ऐसे अल्लू अर्जुन की ये फिल्म फिल्म इंडस्ट्री के 52 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग
इस वक्त अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में जाहिर है कि तेजी से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं और तेजी से कमाई कर रही है। हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में अल्लू अर्जुन ने ये भी बताया कि फिल्म विश्व स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ 12,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। साथ ही ये गेयटी-गैलेक्सी के सभी छह स्क्रीनों पर दिखाई जाने वाली पहली फिल्म भी बनेगी। आमतौर पर एक मल्टीप्लेक्स केवल दो या तीन स्क्रीनों पर फिल्में दिखाता है।
छह सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2: द रूल’
गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ को छह सिनेमाघरों में दिखाया जाने वाला है, जिसमें गेयटी, गैलेक्सी, जेमिनी, गॉसिप, जेम और ग्लैमर लिस्ट में हैं। हालांकि अगर इसके पहले की बात करें तो इसमें ज्यादातर केवल दो या तीन थिएटरों में फिल्मों को दिखाया जाता है। बता दें कि 1000 सीटों वाली गेयटी में दोपहर 1:00 बजे, शाम 5:00 बजे और रात 9:00 बजे शो होंगे।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
इसके अलावा 800 सीटों वाली गैलेक्सी में दोपहर 12:00 बजे, शाम 4:00 बजे और 8:00 बजे फिल्म दिखाई जाएगी। अन्य थिएटर भी दिन भर में अलग-अलग समय पर फिल्म की मेजबानी करने वाले हैं। ऐसे में हर कोई इसके लिए बेहद एक्साइटेड है। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: फिर पलटा गेम, इस बार भी नहीं होगा EVICTION, कौन हुआ सेफ?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
19 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
6 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines