Bigg Boss 18: फिर पलटा गेम, इस बार भी नहीं होगा EVICTION, कौन हुआ सेफ?

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में कोई बदलाव ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। वीकेंड का वार होने से पहले एक बार फिर से शो में पूरा गेम ही पलट गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या हुआ है, तो आइए जानते हैं…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इस वक्त बेहद चर्चा में हैं। शो में वीकेंड का वार के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड रहता है। हालांकि, इस बार का वीकेंड का वार बेहद खास लग रहा है क्योंकि इस बार शो में फिर से पूरा गेम पलट गया है। जी हां, एक बार फिर से सलमान खान के घर में सब सेफ हैं और कोई बाहर नहीं होने वाला। नहीं समझे… आइए समझाते हैं…

विज्ञापन

बिग बॉस 18 को लेकर बड़ा अपडेट

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 18 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी गई कि बिग बॉस 18 के घर में इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं! बग्गा जी एक बार फिर बच गए। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर छा गया।

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब क्या नया होने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बग्गा के पास ऐसा क्या है, जो बार-बार बच जाते हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि अब ये कैसे हो गया। एक और यूजर ने लिखा कि शायद अगले हफ्ते बग्गा घर से बेघर। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

शो में अब क्या होगा?

गौरतलब है कि सलमान खान के शो में इस वक्त जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। जबसे घर में नए वाइल्ड कार्ड आए हैं, तबसे तो ये और भी धमाकेदार जा रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर शो से कोई बाहर नहीं होता, तो सलमान खान किसकी क्लास लगाएंगे और अब शो में आगे क्या होने वाला है ये भी दर्शकों के लिए बड़ी बात होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ