Pushpa 2 के एक्टर पर लगा 'धोखा' देने का आरोप, विवादों से फिल्म की टीम का गहरा नाता
Author: Nancy Tomar
2024-11-26 17:38:34
Pushpa 2, Sritej: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। ना सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म की कास्ट भी चर्चा में है। एक तरफ फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन चर्चा में हैं, तो अब अल्लू के को-स्टार भी लाइमलाइट में आ गए हैं। अब फिल्म का ये एक्टर चर्चा में क्यों हैं, लोग इसको जानने के लिए भी बेकरार हैं, तो आपको बता देते हैं कि फिल्म के एक्टर पर ‘धोखा’ देने का आरोप लगा है। आइए जानते हैं पूरा मामला?
‘पुष्पा 2: द रूल’ के एक्टर पर लगा आरोप
दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के एक्टर श्रीतेज पर एक महिला को शादी का झांसा देकर फिजिकली एब्यूज करने का आरोप लगा है। श्रीतेज पर ना सिर्फ आरोप लगा है बल्कि उनके खिलाफ हैदराबाद में केस भी दर्ज कराया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर श्रीतेज जो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के बड़े भाई का रोल अदा कर रहे हैं, वो विवादों में घिर चुके हैं।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं श्रीतेज
जानकारी मिली है कि एक्टर श्रीतेज पर एक महिला ने आरोप लगाया है और उनके खिलाफ हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के बाद चर्चा हो रही है कि क्या एक्टर इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं, तो आपको बता देते हैं कि हां, श्रीतेज का यह पहला विवाद नहीं है और इससे पहले भी वो कंट्रोवर्सी में घिर चुके हैं।
एक्टर पर धोखा देने का आरोप
इस नए मामले की बात करें तो महिला का कहना है कि एक्टर श्रीतेज ने उनसे शादी का झूठा वादा किया और इसके बाद उन्हें फिजिकली एब्यूज किया। इसके आगे महिला ने यह दावा भी किया है कि श्रीतेज ने उनसे 20 लाख रुपए भी हड़ लिए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर चर्चा बढ़ गई है।
जगदीश प्रताप पर भी लगा था ऐसा ही आरोप
बता दें कि इसके पहले भी श्रीतेज का नाम एक बैंक ऑफिसर की पत्नी के घोटाले में सामने आया था। हालांकि, इस मामले में उस महिला के पति की मौत हो गई थी। इस नए मामले के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि फिल्म की टीम का विवादोंं से गहरा नाता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसके पहले भी इस फिल्म के पहले पार्ट में नजर आए एक एक्टर पर भी कुछ ऐसा ही धोखा देने का आरोप लगा था। जी हां, इसके पहले जगदीश प्रताप को बीते साल एक महिला के खुदकुशी करने के मामले में अरेस्ट किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को किसने दी चुनौती? Allu Arjun की फिल्म से पहले ही दिन कौन लड़ने को तैयार?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines