Purav Jha in The Traitors: करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स का फिनाले एपिसोड आज रात 8 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इस शो में कुल 20 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया था जिसमें से सिर्फ 7 प्लेयर फिनाले एपिसोड तक टिके हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि यूट्यूबर पूरव झा जो पहले दिन से ट्रेटर हैं, वह फिनाले तक शो में टिके हुए हैं जबकि दो अन्य ट्रेटर राज कुंद्रा और एलनाज नौरोजी पहले ही एलिमिनेट हो चुके हैं। जिन लोगों को पूरव पर डाउट हुआ था, वह अब शो से बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे ट्रेटर होकर भी पूरव ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली?
शातिर गेम से इनोसेंट को देते रहे धोखा
पूरव झा को द ट्रेटर्स का असली मास्टरमाइंड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरव ने बड़े ही शातिर तरीके से गेम खेलते हुए इनोसेंट को धोखा दिया है। जब शुरुआत में उन्हें ट्रेटर बनाया गया था, उस वक्त से ही उन्होंने उन इनोसेंट का मर्डर करना शुरू कर दिया था, जिसका शक उन पर कभी नहीं आता। वह लोगों की गुड बुक्स में रहते आए हैं।
राज कुंद्रा के एलिमिनेशन के बाद पलटा गेम
द ट्रेटर के शुरुआती एपिसोड में जब अपूर्वा मुखीजा ने ट्रेटर राज कुंद्रा का पर्दाफाश किया था उसके बाद ही पूरव झा ने अपना गेम पूरी तरह से बदल लिया था। वह कहीं न कहीं उन इनोसेंट प्लेयर के पास बैठने लगे थे, जिनका शक ट्रेटर एलनाज पर था। बड़ी ही चालाकी के साथ पूरव ने शक ऑफ सर्कल में भी एलनाज का नाम लिखा। सभी का शक उनकी तरफ घुमाया और खुद को सेफ कर लिया।
यह भी पढ़ें: The Traitors में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, नया ‘ट्रेटर’ बनकर तांडव मचाने आया ये कंटेस्टेंट
खुद से नहीं दिया किसी प्लेयर का नाम
पूरव झा ने शुरुआत से अपना गेम द ट्रेटर्स के रूल के हिसाब से खेला है। उन्होंने शक ऑफ सर्कल में किसी भी प्लेयर को ग्रिल नहीं किया और न किसी प्लेयर पर सवाल खड़ा किया कि वह ट्रेटर है या नहीं। पूरव ने हमेशा कंफर्ट जोन के हिसाब से गेम खेला और दिखावा किया कि वह गेम में काफी नासमझ हैं। उनकी इसी स्ट्रेटजी ने उन्हें लोगों के शक से दूर रखा और फिनाले में जगह दिलवा दी।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines