Punjabi Singer Teji Kahlon Firing Case: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर कनाडा में फायरिंग हो गई है. कुख्यात रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गोदारा गैंग ने दावा किया है कि तेजी कहलों को गोली मारी गई है. इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है. कनाडा में आए दिन पंजाबी सिंगर्स पर फायरिंग के केस सामने आ रहे हैं. हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी.
पोस्ट की शेयर
रिपोर्ट्स के अनुसार महेन्द्र सरन नाम के एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. ये गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है. उसने पोस्ट में लिखा, ‘तेजी कहलों पर जो भी हमला हुआ है वो हमने करवाया है. तेजी कहलों के पेट में गोलियां लगी हैं. ये चेतावनी भरा हमला था, अगर इसके बाद भी उसे समझ नहीं आया तो उसका खेल खत्म कर देंगे. ये हमारे दुश्मनों को वेपन सप्लाई करता था और हमारी मुखबरी करवाता था, इसलिए इस पर हमला करवाया गया है.’
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट
आखिरी चेतावनी दी
पोस्ट में गैंगस्टर ने आगे लिखा, ‘अगर इसके कहने पर किसी ने हमारे गैंग की तरफ देखा भी तो इसके घरवालों को भी नहीं बख्शा जाएगा. इस बार तो वॉर्निंग दी है अगर आगे से ऐसा कुछ हुआ था इसे अपनी जान देनी पड़ेगी. ये चेतावनी उन लोगों के लिए भी है जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं. सबका विनाश कर देंगे. अभी तो शुरुआत है आगे-आगे देखो क्या होता है.’ इस पोस्ट में हमलावर ने अपने गैंग के राहुल रिनाउ और विक्की फलवान का भी नाम लिया है, जो रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग मामले पर Akshay Kumar ने कसा तंज, क्या बोले एक्टर?
सेलेब्स पर पहले भी हो चुके हमले
बता दें हाल ही में कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग का केस सामने आया था. वहीं इसके साथ ही यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की गई थी. ये गैंगस्टर आए दिन सेलेब्स को अपनी गैंगवार का निशाना बना रहे हैं और लोगों में अपना खौफ फैला रहे हैं. वहीं अभी तक तेजी कहलों की हेल्थ की कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
35 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines