Elvish Yadav के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट

Elvish Yadav House Firing Case: एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के एक और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Elvish Yadav House Firing Case

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में अपडेट। image credit- social media

विज्ञापन

Elvish Yadav House Firing Case: एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने एक और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से ही केस की गंभीरता से जांच कर रही है। अब इस मामले में पुलिस को नई कामयाबी हासिल हुई है।

एक और आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।गुरूग्राम के सैक्टर-57 स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने में यूज मोटरसाईकिल को उपलब्ध करवाने में शामिल आरोप को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने की आरोपी से पूछताछ

आरोपी जतिन (उम्र 24 वर्ष) निवासी पर्वतीय कॉलोनी, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को 23 अगस्त 2025 को नजदीक हनुमान मंदिर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता लगा कि आरोपी जतिन गुरुग्राम में पिछले दो महीने से रेपिडो बाइक पर सवारी ले जाने का काम करता था।

पुलिस ने बरामद की बाइक

पूछताछ में पता लगा कि जतिन ने आरोपियों को बाइक दी थी। साथ ही उसे इस घटना के होने के बारे में पहले से ही जानकारी थी। आरोपी के कब्जे से घटना में यूज हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ