1 / 6
Pic Credit- Instagram
Mirzapur 5 Characters: बॉलीवुड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की कहानी को ही फिल्म में दिखाया गया है. वहीं इस फिल्म में सीरीज के ही किरदारों को फुल स्वैग में दिखाया गया है. हालांकि कुछ किरदार फिल्म में नए भी जुड़े हैं. वहीं सीरीज के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो फिल्म में देखने को नहीं मिलते हैं. चलिए आपको उन 5 सितारों के बारे में बताते हैं.
विक्रांत मैसी

2 / 6
'मिर्जापुर द मूवी' में 'बबलू भैया' के किरदार को जितेंद्र कुमार ने निभाया है. जबकि सीरीज में इस किरदार को विक्रांत मैसी ने निभाया था. जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था तो फैंस को लगा था कि विक्रांत मैसी एक बार फिर फिल्म में दिखाई देंगे, लेकिन मेकर्स ने विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार को कास्ट कर लिया और विक्रांत मैसी को स्क्रीन पर देखने का सपना फैंस के लिए सपना ही रह गया.
अमित सियाल

3 / 6
'मिर्जापुर' सीरीज में अमित सियाल पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे. सीरीज में अमित सियाल को फैंस ने खूब पसंद किया था, सोशल मीडिया पर भी अमित सियाल का ये किरदार सोशल मीडिया पर छा गया था. वहीं फिल्म में अमित सियाल नजर नहीं आए. फैंस को उम्मीद थी कि 'मिर्जापुर द मूवी' में भी पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अमित सियाल ही नजर आएंगे, लेकिन फैंस उन्हें स्क्रीन पर नहीं दे सके.
अनिल जॉर्ज

4 / 6
'मिर्जापुर' सीरीज में 'रऊफ लाला' का किरदार निभाने वाले अनिल जॉर्ज भी फिल्म में नजर नहीं आए. 'मिर्जापुर द मूवी' में अनिल जॉर्ज का किरदार 'रऊफ लाला' दिखाई ही नहीं दिया. फैंस इस किरदार को एक बार फिर स्क्रीन पर देखना चाहते थे, लेकिन फैंस इस किरदार को भी नहीं देख सके. बता दें 'मिर्जापुर' सीरीज में 'रऊफ लाला' के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया गया था. वहीं ये सीरीज का आइकॉनिक किरदार बन गया था.
आसिफ खान

5 / 6
'मिर्जापुर' में 'बाबर' का किरदार भी काफी फेमस हुआ था. इस किरदार को आसिफ खान ने निभाया था. वहीं अब फिल्म में आसिफ खान दिखाई नहीं दिए. फैंस को आसिफ खान 'मिर्जापुर द मूवी' में नहीं देख सके. बता दें आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं. सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान के गेम को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आसिफ खान छाए हुए हैं.
अल्का अमीन

6 / 6
अल्का अमीन भी 'मिर्जापुर' सीरीज के दूसरे और तीसरे सीजन में नजर आई थीं. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने 'गीता त्यागी' का किरदार निभाया था. फैंस को ये किरदार काफी पसंद भी आया था. सीरीज में वो 'दद्दा त्यागी' की वाइफ का किरदार निभाती हैं. वहीं इस किरदार को 'मिर्जापुर द मूवी' में फैंस नहीं देख सके. अल्का अमीन के फैंस को उन्हें फिल्म में ना देखने का काफी अफसोस है.