Punjabi Singer Ammy Virk Firing: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग की गई है. बदमाशों ने गाड़ी पर तकरीबन 7 राउंड फायर किए. गनीमत रही कि इस हमले में सिंगर और सिंगर की टीम पूरी तरह से सुरक्षित है. बुलेटप्रूफ गाड़ी होने की वजह से सिंगर और उनकी टीम की जान बाल-बाल बच गई है. ये हमला तब हुआ जब एमी विर्क कनाडा में हो रहे अपने कॉन्सर्ट को खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे. वहीं घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस अब हमलावरों की जांच में जुट गई है. इस खबर ने एमी विर्क के फैंस को भी चिंता में डाल दिया है.
कहां हुई घटना?
एमी विर्क इन दिनों अपने ‘यूनिटी टूर’ कॉन्सर्ट में बिजी हैं. हाल ही में सिंगर का ये कॉन्सर्ट कनाडा के एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में था. सिंगर का ये कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ ही एमी विर्क अपनी टीम के साथ गाड़ी में वैन्यू से वापस लौटने लगे. रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड पर SUV से आए हमलावरों ने सिंगर की गाड़ी को निशाना बनाया. हमलावरों ने सिंगर की गाड़ी पर 7 राउंड फायर किए. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के लिए घटी सलमान खान की फीस, 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़!
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और गोलीबारी करने के कारणों का भी पता लगा रही है. इसके साथ ही जहां ये घटना हुई उसके आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. बता दें इस घटना में सिंगर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बुलेटप्रूफ गाड़ी होने की वजह से एमी विर्क की जान बच सकी. वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी पंजाबी सिंगर पर हमला हुआ हो, इससे पहले भी कई सिंगर्स पर हमले हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: वो डायरेक्टर जिसने बनाई 2 कॉमेडी फिल्में, दोनों का क्लाइमैक्स निकला एक जैसा; सलमान खान बने ‘लकी चार्म’!
कई सिंगर्स पर हो चुके हैं हमले
पंजाबी सिनेमा के कई सिंगर्स पर ऐसे जानलेवा हमले हो चुके हैं. साल 2024 में एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी. वहीं सिंगर तेजी काहलों, करण औजला और गिप्पी ग्रेवाल जैसे सिंगर्स भी इन हादसों का शिकार हो चुके हैं. गनीमत रही कि इन घटनाओं के बावजूद सभी सिंगर्स सुरक्षित हैं. एमी विर्क के वर्क प्रोफाइल की बात करें तो एमी विर्क बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं. बैड न्यू, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, 83 और खेल खेल में जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
45 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines