Firing on Punjabi Music Composer Bunty Bains: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस (Bunty Bains) को लेकर मंगलवार को एक बड़ी खबर आई, जिसमें बताया गया कि कंपोजर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब कंपोजर एक रेस्टोरेंट में बैठे थे। हालांकि हमले में बंटी बैंस बाल-बाल बच गए, लेकिन इस हमले ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) पर हुए हमले की यादें ताजा दीं। आपको बता दें कि बंटी बैंस का दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से खास कनेक्शन था।
यह भी पढ़ें: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-कंपोजर Bunty Bains पर फायरिंग, जिंदा छोड़ने के बदले मांगे एक करोड़
क्या है पूरा मामला
बता दें कि म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर हमला उस वक्त हुआ जब वह मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट पर बैठे हुए थे। बताया जाता है कि तभी कुछ अज्ञात हमलावर आए और कंपोजर को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने इस दौरान बंटी बैंस को धमकी देते हुए कहा कि अगर एक करोड़ रुपए नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, बंटी बैंस ने बताया कि हमले के बाद उनके पास एक अज्ञात फोन आया था, जिसमें उनसे एक करोड़ रुपए की डिमांड की गई है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कंपोजर ने आगे बताया कि उनके पास फोन मोस्टवांटेड गैंगस्टर लकी पटियाला के नाम से आया था, जो कनाडा में रहता है।
सिद्धू मूसेवाला से था खास कनेक्शन
आपको बता दें कि म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस का दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से खास कनेक्शन था। उन्होंने मूसेवाला के कई गानों को कंपोज और प्रोड्यूस किया है। यहां तक कि बंटी बैंस की कंपनी सिद्धू मूसेवाला के काम को देखती थी। दोनों ने साथ मिलकर कई गाने बनाए हैं।
मूसेवाला की गोली मारकर की थी हत्या
गौरतलब है कि दो साल पहले 29 मई 2022 को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर को मानसा शहर में बीचों-बीच सड़क पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्ड बराड़ ने ली थी। वहीं अब प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपोजर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines