पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-कंपोजर Bunty Bains पर फायरिंग, जिंदा छोड़ने के बदले मांगे एक करोड़

Firing On Punjabi Music Composer Bunty Bains: मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर मोहाली में दनादन फायरिंग की गई। जान बख्शने के बादले एक करोड़ रुपये भी मांगे गए हैं। साथ ही धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो अगली बार शमशान घाट तक पहुंचा देंगे।

Bunty Bains

Bunty Bains

विज्ञापन

Firing On Punjabi Music Composer Bunty Bains: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस (Bunty Bains) पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर आज मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। दनादन हुई गोलीबारी के बीच उन्होंने रेस्टोरेंट में घुसकर जान बचाई।

वहीं फायरिंग के बाद फोन करके बंटी बैंस से जान के बदले एक करोड़ रुपये भी मांगे गए। हमला करने वालों धमकी देते हुए कहा कि अगर एक करोड़ नहीं दिए तो इस बार तो बाल-बाल बच गए, लेकिन अगली बार शमशाम घाट तक पहुंचा ही देंगे। बंटी ने हमले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लकी पटियाला पर जताया हमला करने का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है। लकी पटियाल कनाडा में छिपकर रह रहा है। उसका लॉरेंस बिश्नोई के एंटी गैंग से खास कनेक्शन है। बंबीहा और लॉरेंस गैंग की एक दूसरे की जान के दुश्मन हैं। बंबीहा गैंग को कनाडा में रहकर लकी पटियाल ही लीड कर रहा है।

कंपोज किए थे मूसेवाला के कई गाने

बंटी बैंस का सिद्धू मूसेवाला से खास कनेक्शन था। बंटी ने मूसेवाला के कई गानों को कंपोज किया था। मूसेवाला ने ही बंटी को पंजाबी इंडस्ट्री में पांव जमाने में मदद की थी।

विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला को भी मारी गई थीं गोलियां

बता दें कि 2 साल पहले 29 मई 2022 को बीच सड़क सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकार हत्या कर दी गई थी। 2 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी, जिमसें से 19 गोलियां मूसेवाला को लगी थीं। हमला मानसा शहर में हुआ था। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ